पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजरंग बली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

बजरंग बली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमरसर| गोविन्दपुराबासडी़ गांव की नेताका वाली ढाणी में गुरुवार को विधि विधान के साथ बजरंग बली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। गौरा देवी ने अपने पति कानाराम शर्मा की स्मृति में मंदिर का निर्माण करवाया है।

सुबह 8 बजे 101 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसका ग्रामीणों ने स्वागत किया। पंडित दीपक शर्मा श्रीकांत चूलेट के निर्देशन में यजमान शंकरलाल शर्मा, रामेश्वर लाल ,महेन्द्र शर्मा, बोदूराम, गजानन्द शर्मा, बनवारी लाल, महेश शर्मा ने पूजा अर्चना करवाकर प्राण प्रतिष्ठा करवाई। शाम को पंगत प्रसादी का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।

पावटा|टसकोलागांवमें बावडी़ मंदिर के समीप बनाए गए मोक्षद्वार पर शंकर भगवान भैरूंजी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व मूर्तियों को कलश यात्रा के साथ नगर भ्रमण करवाया गया। इस मौके पर भैंरूलाल सैनी, शिम्भू जोशी, प्रहलाद सिंह, भैंरूलाल हुल्डा आदि ने भाग लिया।