- Hindi News
- म्हाका गांव की आन बान और शान राख्यो छै छोरो
म्हाका गांव की आन-बान और शान राख्यो छै छोरो
सांगानेरपंचायत समिति के नव निर्वाचित 24 साल की आयु में प्रधान बने कांग्रेस के युवा प्रत्याशी कैलाश कुमावत का प्रधान बनने के बाद शनिवार देर शाम अपने गांव सिरोडिया की ढाणी दहमीकल पहुंचने पर कांग्रेसियों ने जोर शोर से स्वागत किया।
कैलाश कुमावत ने सर्वप्रथम डाबर की ढाणी के भूतनाथ महादेव मंदिर परिसर में पहुंचकर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में पहुंचे सभी लोगों से मिले, जहां पूर्व प्रधान हरसहाय यादव, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मालूराम मीणा, बगरू विधानसभा में कांग्रेस विधायक प्रत्याशी रहे डा. प्रहलाद रघु, नृसिंहपुरा सरपंच बी.सी. गढ़वाल, बालाजी सेवा समिति के नंदकिशोर कुमावत, दहमीकला सरपंच पुष्पेन्द्र सिंह, उपसरपंच हीरालाल चोरास्यां, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश धोबी, पूर्व उपसरपंच हरिनारायण, कार्यकर्ता कुलदीप सिंह, पवन अग्रवाल, मनीष सुरोलियां, रमेश मीणा, शंकर गरेड, रमेश फागणा, रवि गणेश अग्रवाल तथा कैलाश लोकण्डा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधान का स्वागत किया।
दहमीकलां गांव के स्थानीय युवक के प्रधान बनने पर दहमीकलां के ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यहां के बुजुर्ग रामप्रताप अग्रवाल, हजारी लाल रावरियां बौरा आदि ने बताया कि म्हांके दमी गांव को छोरो सांगानेर पंचायत समिति मं प्रधानी कर लो। इं सू बढ़ काई बात होवली छोरो तो म्हांके गांव की शान बढायों छ। म्हाका गांव की आन, बान और शान राख्यों छोरो। प्रधान कैलाश कुमावत के बडे़ भाई जगदीश कुमावत ने दहमीकलां अवाणियां गांव में मरीजों आदि को चिकित्सीय सुविधा समय पर उपलब्ध कराने के वास्ते स्वयं की ओर से दो एंबुलेंस देने की घोषणा की।
राज्यावाली ढाणी में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान
पावटा|राज्यावालीढाणी में रविवार को पंचायत समिति ग्राम पंचायतों में चुने गए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम संयोजक प्रहलाद भगतजी ने बताया कि उपस्थित जनप्रतिनिधियों को प्रतीक चिह्न, साफा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्य करवाने का वादा किया। इसी प्रकार गंगा नगरी नौनागा की ढाणी में भूरीभडाज सरपंच सुरजन दास कुनेड़ गांव के उपसरपंच घनश्याम भगतजी का ग्रामीणों ने साफा पहना कर स्वागत किया।
पावटा. स्वागतसमारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधि।
बगरू. नवनिर्वाचितसांगानेर प्रधान कैलाश कुमावत का स्वागत करते कार्यकर्ता ग्रामीण।