- Hindi News
- प्रागपुरा पावटा| कस्बेके निरंकारी सत्संग भवन में बुधवार को निरंकारी संत
प्रागपुरा/पावटा| कस्बेके निरंकारी सत्संग भवन में बुधवार को निरंकारी संत
प्रागपुरा/पावटा| कस्बेके निरंकारी सत्संग भवन में बुधवार को निरंकारी संत समागम का आयोजन होगा। वैध बनवारी लाल निरंकारी ने बताया कि समागम में मिशन के राष्ट्रीय महासचिव वी.डी नागपाल, स्टेट जोन प्रभारी संत फूल चन्द बजाज के प्रवचन सत्संग होगा।
तेजाजीकी झांकी
पावटा| टोरडागांव में वीर तेजाजी महाराज की गाजे बाजे के साथ झांकी निकाली गई इसमें सैकड़ों श्रद्धालु निशान लेकर बावडी से रवाना हुए। झांकी बावड़ी से शुरू होकर टसकोला गांव के मुख्य रास्तों से होते हुए वीर तेजाजी मंदिर पहुंची। यहां पर भजन कीर्तन भंडारा हुआ।
गायत्रीयज्ञ आहुतियां
अमरसर| मारखीके खेमदास मंदिर परिसर में शांतिकुंज (हरिद्वार) के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय गायत्री यज्ञ में दूसरे दिन सोमवार को यजमानों ने 11 हजार आहुतियां दी। यज्ञ में 36 जोड़ों ने गायत्री मंत्र, महामृत्युजंय मंत्र सुख -समृद्धि के लिए महाकाल की आहुतियां दी।
किसानोंको बांटे ऋण
अमरसर| राड़ावासग्राम सेवा सहकारी समिति में सोमवार को समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र बराला की अध्यक्षता वार्षिक बैठक हुई। मुख्य कार्यकारी परमानन्द जाट ने बताया कि चालू वित वर्ष में किसानों को 4.11 करोड़ का ऋण वितरित किया गया। इसमें फसली ऋण, भैंस पालन, स्वयं सहायता समूह, ग्रुप लोन दिया गया। मिनी बैंकों में किसानों ने एक करोड़ की जमा कराई। आम सभा में समिति की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा करते हुए निर्माणाधीन दुकानों को पूर्ण करने, क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार निर्माण कराने, खाली भू खण्ड में दुकान निर्माण शौचालय निर्माण के प्रस्ताव पारित किए गए।
मुख्यमंत्रीकरेंगी शुरुआत
सिंवार| राज्यस्तरीय स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ 2 अक्टूबर को धानकिया गांव से होगा। तहसीलदार नरेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी। धानकिया गांव रेलवे स्टेशन के पास पंडित दीनदयाल की जन्म स्थली से राज्य स्तरीय स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
संत समागम कल