पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालनाथ की समाधि की परिक्रमा लगाकर श्रद्धालु जयपुर रवाना

बालनाथ की समाधि की परिक्रमा लगाकर श्रद्धालु जयपुर रवाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाराजस्थान के अनेक शहरों गांवों से पदयात्रा के रूप आने वाले श्रद्धालुओं ने सोमवार को बालनाथ की समाधि की परिक्रमा लगाकर लूनियावास के बाबा बालनाथ आश्रम में भरने वाले मेले के लिए रवाना हुए। हाथों में बडे़-बडे़ नीले रंग के निशान लेकर झांकी के साथ नाचते हुए ये भक्त जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए गुजरे।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बावडी के पास जैसे ही ये श्रद्धालु बाबा बालनाथ की परिक्रमा के लिए पहुंचे तो नेशनल हाइवे पर दिल्ली लेन से आने वाले वाहनों का जाम लग जाता। जाम जैसी स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी बावडी के आसपास दिनभर तैनात रहे ओर यातायात को सुचारू रखने के साथ भक्तों की सुरक्षा में लगे रहे।

मूर्तियोंकी प्राण प्रतिष्ठा

अमरसर | ग्रामहनूतपुरा के पंचायत भवन के पास सोमवार को नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार, हनुमान अन्नपूर्णा माता की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इससे पूर्व 101 महिलाओं ने संतोषी माता मंदिर से कलश यात्रा की शुरुआत की। कलश यात्रा मैन बाजार होते हुए मंदिर पहुंची। दोपहर को शिव परिवार, हनुमान अन्नपूर्णा माता की मूर्तियों का नगर भ्रमण कराया गया। पंडित झाबरमल शर्मा ने बाबूलाल अग्रवाल हाल निवासी कोलकाता परिजनों से यज्ञ मे आहुतियां दिलवाकर विधि विधान से पूजा अर्चना करवाकर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। इस मौके पर भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।

रामकथाकरवाने का निर्णय

पावटा | कस्बेमें सोमवार को भूतनाथ मंदिर कमेटी एवं ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें 22 फरवरी से रामकथा करवाने का निर्णय किया गया। समिति के रामवतार शर्मा, दिनेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

श्यामप्रभु के वार्षिकोत्सव पर चर्चा

पावटा | कस्बेमें सोमवार शाम को श्याम प्रभु के वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर चौथमल यादव की अध्यक्षता में श्याम वंदना परिवार के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें 22 फरवरी को श्याम प्रभु का वार्षिकोत्सव, 24 को झांकी निकालने 25 फरवरी को पदयात्रा के खाटू श्याम जाने का निर्णय किया गया।