दिल्ली हाइवे से हटाया अतिक्रमण
एनएचएआईप्रशासन की टीम ने गुरुवार को दूसरे दिन भी जयपुर-दिल्ली एनएच-8 के पास से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
टीम ने थाने के पास से मंगला वाली प्याऊ तक सड़क किनारे पर किए गए कच्चे पक्के अतिक्रमण हटाए। टीम में पावटा नायब तहसीलदार रेखा यादव, गिरदावर मोहन भारद्धाज, पटवारी पृथ्वी सिंह, एनएचएआई प्रबन्धक इन्द्राज यादव सहित पुलिस जाब्ता पीसीपीएल कर्मचारी मौजूद थे।
टीम ने क्रेन जेसीबी की मदद से दर्जनों थडिय़ां, होर्डिंग्स छप्पर हटाए गए। जैसे-जैसे अतिक्रमण हटाने वाला दस्ता आगे बढ़ रहा था, वैसे-वैसे कुछ लोग स्वतः: ही अपना अतिक्रमण हटाने में जुटे रहे।
प्रागपुरा. हाइवेके मंगलावाली प्याऊ के पास अतिक्रमण हटाती जेसीबी।