पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वालों को एक लाख की दी जाएगी मदद

सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वालों को एक लाख की दी जाएगी मदद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करन्यूज | पावटा

वैश्यसमाज की सोमवार को बृजमोहन खूंटेटा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रदेश महामंत्री ध्रुवदास अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के प्रसार से ही समाज का विकास संभव है। राष्ट्रीय महामंत्री बाबूराम गुप्ता ने कहा कि समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने हाल ही फैसला लिया है कि समाज का जो भी विद्यार्थी सिविल सेवा परीक्षा में प्री स्तर पर पास होता है तो समाज उसको आगामी तैयारी के लिए एक लाख रुपए की सहायता प्रदान करेगा।

प्रदेश महिला शाखा उपाध्यक्ष चारू गुप्ता ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है, इसलिए महिलाओं को भी आगे लाना होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरिराज गर्ग ने कहा कि वैश्य समाज सरकार को बडी धनराशि राजस्व के रूप में प्रदान करता है, लेकिन इसके बाद भी सरकार के नुमाइंदे वैश्य समाज को सम्मान जनक दृष्टि से नहीं देखते।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक ललित गोयल, पावटा भाजपा नगर अध्यक्ष निर्मल पंसारी, पावटा खुदरा व्यापार संघ अध्यक्ष श्रवण कुमार खण्डेलवाल, गिरधारी लाल गोयल, अशोक मंगल, विमल गर्ग आदि मौजूद थे।

जांचदूसरे थाने से कराएं

विराटनगर| लुहाकनांरोड के सामने जयराम पोषवाल हत्या के मामले में जांच के नाम पर पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों ने जयपुर ग्रामीण एसपी को ज्ञापन देकर दूसरे थाने से जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि 19 जुलाई को जयराम पोषवाल प्रतिदिन की भांति डेयरी पर दूध देने के लिए घर से निकला था, लेकिन कुछ लोगों ने दिनचर्या की निगरानी कर उस दिन उसके पीछे ट्रोला लगा दिया। ट्रोले को कच्चे रास्ते में चलाते रहे तथा बाद में ट्रोले से जयराम के टक्कर मारकर उसकी हत्या कर दी। मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद एएसआई ग्यारसीलाल को जांच सौंपी गई, लेकिन जांच अधिकारी ने मौके पर आरोपियों के रिश्तेदार को साथ ले जाकर मौका मुआयना कर औपचारिकता पूरी कर ली।

पावटा. कस्बेमें सोमवार को वैश्य समाज की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।