पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शोरूम में चोरी करते दो को दबोचा

शोरूम में चोरी करते दो को दबोचा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें सोमवार रात 2 घरों में चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण नकदी ले गए पावटा कस्बे में एक शोरूम में चोरी रते हुऐ रंगे हाथों दो चोरों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई। प्रागपुरा थाना प्रभारी शिवनारायण यादव ने बताया कि विक्रम सिंह पुत्र उम्मेद सिंह ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया उसके छोटे भाई सत्येन्द्र सतवीर सोमवार रात 11 बजे घर में सो रहे थे तो उन्हें घर में किसी के घुसने की आवाज आई। इस पर दरवाजा खोला तो बाहर से कुन्दी लगाई हुई थी उसके पश्चात उसने टेलीफोन से प्रागपुरा पुलिस को सूचना दी। चोर इनके घर से सोने चांदी के लाखों रुपए के आभूषण 8 हजार नकदी लेकर मौके से भाग चुके थे। रात 2 बजे थाने पर सुरेन्द्र पुत्र कल्याण सिंह के घर से सूचना आई कि हमारे घर में चोर घुस गए थे लेकिन जिस कमरो में घुसे थे उस घर में कोई सामान नहीं था इस कारण से बचाव हो गया जिसका पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस चोरों की तलाश मेें गश्त में निकल गई। इस पर पावटा पुलिया के पास कालूराम पुत्र नाथूराम कुमावत के बजाज शोरूम में प्रागपुरा थाना प्रभारी मय जाप्ता ने शोरूम में चोरी कर रहे श्याम कॉलोनी पावटा निवासी मोहम्मद उर्फ कालू पुत्र मोहम्मद सफी गलता गेट जयपुर हाल निवासी पावटा के श्याम कॉलोनी वार्ड 4 में मकान किराये पर लेकर रह रहा मोहम्मद रूबेल पुत्र मोहम्मद हनान को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर थाने ले आए। इनको बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इधर नरेन्द्र मोदी विचार मंच के जिला अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने थाना प्रभारी से मिलकर प्रागपुरा में हुई चोरी का खुलासा करने की मांग की

प्रागपुरा. पुलिसटीम की गिरफ्त में पावटा के एक शोरूम में रंगे हाथो पकड़े गए दो चोर।

खबरें और भी हैं...