एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर प्रधान ने प्रसूताओं को दूध फल बांटे
एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर प्रधान ने प्रसूताओं को दूध फल बांटे
पावटा| पंचायतसमिति पावटा के प्रधान पद के लिए चुनी गई रेखा मीणा के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर प्रधान उनके समर्थकों ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसूताओ को दूध फल बांटे तथा श्री कृष्ण गौशाला मंे गायों को गुड़ खिलाया गया। प्रधान रेखा मीणा ने इस अवसर पर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रधान ने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही वह निरंतर कार्य के लिए अग्रसर रहती है। तथा आगे भी गांवों के विकास में लगी रहूंगी। इस दौरान पूर्व जिला पार्षद रामनिवास मीणा, पूर्व उपप्रधान बनवारी लाल स्वामी, विक्रम यादव, निर्मल पंसारी दाताराम गुर्जर सहित अनेक लोग मौजूद थे।
प्रधानाचार्यने विद्यालय के विद्यार्थियों को पाठ्यसामग्री वितरित कर मनाई वर्षगांठ
अमरसर| धानोताकी आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे मंगलवार को प्रधानाचार्य राजकुमार बुनकर ने ईसी विद्यालय की छात्रा रही अपनी धर्मप|ी के साथ विवाह की 16 वी वर्षगांठ पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थियो को पाठय सामग्री वितरित कर मनायी ईस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ विद्यार्थियो ने प्रधानाचार्य बुनकर की पहल से प्रेरणा लेकर शिक्षा के विकास के लिए लोगो को आगे लाकर प्रेरित करने वाला कदमे बताया।
शराबफैक्ट्री बंद करवाने के लिए अजीतगढ़ में आज रैली
अजीतगढ़| कस्बेके रीको एरिया में एग्रीबायोटेक शराब फैक्ट्री को बंद करवाने की मांग को लेकर अजीतगढ़ क्षेत्र के विभिन्न संगठन बुधवार को मुख्य चौपड़ बाजार से सुबह 10 बजे एक आन्दोलन रैली निकालेंगे।