रामनाम जपने से ही उद्धार
पावटा | कस्बेमें जलदाय विभाग कार्यालय के सामने भृगु वाटिका में चल रही श्रीराम कथा के दौरान कथा वाचक रामदास रामायणी ने श्री रामकथा के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि राम का नाम जपने से ही उद्धार हो सकता है, मानव को समय निकाल कर राम का नाम जरूर लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भजले मन से सुबह और श्याम जय सियाराम, जय सिया राम, भजन सुनाकर नाम के सफल होने वाले कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान राम लक्ष्मण आश्रम गलताजी जयपुर के महन्त बालकदासजी, कृष्णदत टांक, कल्याणदास, रामदास, परसराम, पुरुषोत्तम पारीक,जगदीश शर्मा ने भी रामनाम के उद्धार होने वाले अनेक कार्यों से अवगत करवाया। कथा के दौरान लक्ष्मीनारायण त्यागी, छगन लाल शर्मा, बाबूलाल शर्मा, पवन कुमार ज्योतिषी, सीताराम त्यागी, मदन लाल ज्योतिषी, राधेश्याम शर्मा , सियाराम अग्रवाल, राजेश शर्मा सहित अनेक लोगो उपस्थित थे। श्रीरामकथा आयोजक लक्ष्मीनारायण त्यागी ने बताया कि गुरूवार को राम जन्म शिव विवाह पर कथा सुनाई जायेगी
पावटा. श्रीरामकथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु।