टसकोला रोड पर स्कूली बस खराब, आधा घंटे रहा जाम
टसकोलाभौनावास रोड़ पर बुधवार शाम को एक स्कूली बस के बीच रास्ते में अचानक खराब हो जाने से लगभग आधे घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा इस दौरान अन्य आने जाने वाले वाहनो की कतार लगी रही। बाद किसी तरह से बस को बीच रास्ते से हटा कर मार्ग को सुचारू करवाया गया। वाहन चालकों ने बताया कि टसकोला भौनावास रोड़ पर स्थित निजी स्कूल की एक बस स्कूल बच्चों की छुट्टी के दौरान ही बीच रास्ते में अचानक खराब हो गई।
जिससे आने जाने वाले अन्य वाहनों की कतार लग गई। लगभग आधे घंटे बाद किसी तरह से बस को बीच रास्ते से हटाकर जाम में फंसे वाहनों को रवाना किया गया।