मामा बालेश्वर दयाल की प्रतिमा का अनावरण
पीपलखूंट| सोडलपुरपंचायत में शुक्रवार को मामा बालेश्वर दयाल की मूर्ति का अनावरण बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद मानशकंर निनामा ने किया। पूर्व संसदीय सचिव नानालाल निनामा, प्रधान अर्जुन लाल निनामा, जिलाध्यक्ष मालती बाई, नाथू महाराज घाटा गढ़ली, रामजी महाराज माताशोला, पूजा भगत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अतारी देवी, खातुराम रावत, रामलाल, शंकर भील अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस दौरान सांसद निनामा ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए पांच लाख की घोषणा की।
इसके साथ ही प्रधान अर्जुन लाल निनामा ने पेयजल के लिए बाेरिंग कराने की घोषणा की। सांसद निनामा ने समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने, तंबाकू शराब मुक्त अभियान चलाने की बात कही। मामा बालेश्वर दयाल भक्त मंडल की जिलाध्यक्ष मालती बाई ने मामा बालेश्वर दयाल के आदिवासी उत्थान के लिए किए गए कार्यों से अवगत कराया।