प्रभारी मंत्री देखेंगे कार्य
प्रतापगढ़ | जिलेके प्रभारी एवं जनजाति मंत्री नंदलाल मीणा 13 से 17 फरवरी तक प्रतापगढ़ के विभिन्न गांवों में जाकर जल स्वावलंबन के कार्यों का अवलोकन करेंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनुराग भार्गव ने बताया कि प्रभारी मंत्री मीणा 13 को पीपलखूंट क्षेत्र, 14 को धरियावद, 15 को प्रतापगढ़, 16 फरवरी को बड़ीसादड़ी 17 फरवरी को छोटी सादड़ी क्षेत्र में जल स्वावलंबन कार्यों का अवलोकन करेंगे। मंत्री मीणा 18 फरवरी को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर जल स्वावलंबन अभियान की समीक्षा करेंगे।