मामा बालेश्वर दयाल की मूर्ति का अनावरण आज
पीपलखूंट| आदिवासियोंके मसीहा कहे जाने वाले मामा बालेश्वर दयाल की मूर्ति का अनावरण शुक्रवार को सोड़लपुर में होगा। इससे पूर्व गुरुवार को भजन कीर्तन एवं सत्संग हुए। मामा बालेश्वर दयाल भक्त संगठन की जिलाध्यक्ष मालती बाई ने बताया कि भाद्र पद शुक्ल तिल चतुर्थी को भजन कीर्तन सत्संग हुए।
भजन कीर्तन कार्यक्रम में शंकरलाल भील ने सभी भक्तजनों को समाज के अंदर भील संगठन बनाकर प्रत्येक गांव में 10-10 सदस्य बना कर शराब, तंबाकू, गुटखा नहीं खाने की शपथ दिलाने की बात कही। उद्यापन एवं मूर्ति अनावरण समारोह में सोडलपुर सरपंच गीता देवी दानपुर बांसवाड़ा प्रधान राजेश कटारा मौजूद रहेंगे।