प्रमाणित बीजों का करें उपयोग
नानेर की ग्राम सेवा सहकारी समिति परिसर में शनिवार को इफको की ओर से किसान दिवस उपलक्ष्य में किसान संगोष्ठी हुई।
इसमें इफको क्षेत्रीय मैनेजर कृषि विशेषज्ञ किशन सिंह ने प्रमाणित बीजों का उपयोग करने तथा बीजोपचार का वैज्ञानिक तरीका बताने संबंधी जानकारी दी। उन्होंने इफको के नए उत्पाद यूरिया, डीएपी, एनपीके, नीम लेपित यूरिया आदि की जानकारी दी। कृषि विशेषज्ञ एस. एल. गठाला ने किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों की बुवाई करने की जानकारी दी। इस मौके पर 19 किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान में स्प्रे मशीन आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में इफको आम सभा दिल्ली के सदस्य छीतरलाल जाट, नानेर जीएसएस अध्यक्ष नारायण पटेल, व्यवस्थापक महावीर प्रसाद पारीक सहित नानेर, रहीमपुरा, नयागांव, हनूतिया, जंवाली, इब्राहिमपुरा ठाठा आदि गांवों के किसान मौजूद थे।
पीपलू. नानेरकी ग्राम सेवा सहकारी समिति में आयोजित किसान दिवस पर किसानों को खेती संबंधी जानकारी देते अतिथि।