पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीपलू| चंद्रप्रभुदिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को क्षुल्लक नय सागर

पीपलू| चंद्रप्रभुदिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को क्षुल्लक नय सागर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीपलू| चंद्रप्रभुदिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को क्षुल्लक नय सागर के सान्निध्य में 19वें तीर्थंकर मल्लीनाथ भगवान का केवल ज्ञान कल्याणक धूमधाम से मनाया गया। जैन समाज प्रवक्ता मनीष ने बताया कि मंदिर में सुबह शांतिधारा, अभिषेक, जिनेन्द्र अर्चना की गई। शांतिधारा, अभिषेक महावीर-पवन जैन ने किया। इस दौरान प्रवचन में क्षुल्लक नय सागर ने मानव से महामानव तथा नर से नारायण बनने के गुर सिखाए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राजेश छाबड़ा, विशिष्ट अतिथि कजोड़मल रहे, अध्यक्षता ओमप्रकाश जैन ने की। इसके बाद स्थानीय स्तर पर गुरू भक्ति, आनन्द यात्रा, एक मिनट प्रतियोगिता हुई, जिन्हें ज्ञानचंद, निरंजन जैन ने पुरस्कार वितरित किए। सांस्कृतिक भजनामृत कार्यक्रम में महिला एवं बालिका मण्डल ने प्रस्तुतियां दी। समारोह का समापन आरती पर हुआ।

मल्लीनाथ का केवल ज्ञान कल्याणक मनाया