पीर बाबा ढाणी में एक माह से जलापूर्ति ठप
पीपलू | बनवाड़ामेें पीर बाबा ढाणी में एक माह से सार्वजनिक बीसलपुर पेयजल योजना के प्वाइंट में जलापूर्ति नहीं हो रही है। इससे ढाणी में पेयजल संकट बना हुआ है। इसके लिए कई बार अधिकारियों जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करा दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से आमजन में रोष बना हुआ है। ढाणी के रामलाल मीणा ने बताया कि ढाणी में लगे प्वाइंट में पानी की आपूर्ति बंद हो रखी है, जिससे ढाणी के लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों नेताओं को समस्या से अवगत करा दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में चौगाई पंप हाउस प्रभारी ने बताया कि ढाणी का प्वाइंट सीतारामपुरा गांव का बिल बकाया होने से जलापूर्ति बंद कर रखी है। ढाणी का प्वाइंट भी सीतारामपुरा से जुड़ा हुआ है, जिससे वहां भी पेयजल आपूर्ति बंद है। बिल जमा हो जाए तो तुरंत पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाए।