- Hindi News
- लापता युवक को ढूंढ़ने के लिए दी गई मोहलत खत्म
लापता युवक को ढूंढ़ने के लिए दी गई मोहलत खत्म
लापताझिराना निवासी रूपनारायण जाट का सुराग नहीं लगने के मामले में रविवार को झिराना में महापंचायत हुई, जिसमें एक शिष्टमंडल का गठन किया गया। यह शिष्टमंडल सोमवार सुबह 11 बजे कलेक्टर से मिलेगा।
जाकिर हुसैन ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र सिंह ने हुमायूं कबीर खान के नेतृत्व में गठित की गई टीम को जांच के लिए 7 दिन का समय मांगा था, जो पूरा हो गया है। जांच टीम अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। इस पर रविवार को हुई महापंचायत में शिष्टमंडल गठित किया गया। जिसमें पीड़ित के पिता काना जाट, ग्रामीण जाकिर हुसैन, सरपंच बफाती खां, पूर्व सरपंच अशोक राव पंकज शर्मा, उपसरपंच भंवरलाल लोमरोड़, रामनारायण, रामकरण, नंदा गौरा, गोपालसिंह देशबंधु, शिवराज ताखर, हरिनारायण, सुखलाल बैरवा आदि शामिल किए गए हैं।
गौरतलब है कि 9 अगस्त को पासरोटिया गांव के पास से शराब सेवन करते समय 36 वर्षीय झिराना निवासी रूपनारायण जाट लापता हो गया था।
पीपलू. लापतायुवक के मामले में रविवार को झिराना में हुई महापंचायत।