- Hindi News
- जीरे की फसल में छाछया रोग से किसान चिंतित
जीरे की फसल में छाछया रोग से किसान चिंतित
पीपलू| मौसमके बदलाव के चलते क्षेत्र में जीरा की फसल में छाछया रोग लगा है। काशीपुरा सहित अन्य गांवों के किसानों ने बताया कि उन्होंने जीरा फसल की बुवाई की थी। जो मोयला कीट एवं छाछया रोग की चपेट में आया है। जिससे फसल में काफी खराबा हुआ है।
इस संबंध में सहायक कृषि अधिकारी टीसी तर्क कृषि पर्यवेक्षक रामवतार गुर्जर ने बताया कि जीरा की फसल में रोग लगने की जानकारी मिली है। यह रोग बादल होने से फसलों में बढ़ता है।
पीपलू. जीरेकी फसल में रोग से बचाव के लिए स्प्रे करते किसान।