रहीमपुरा स्कूल को इफ्को ने गोद लिया
पीपलू| जनप्रतिनिधियोंएवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियोंं के विद्यालय गोद लेने से प्रेरित होकर इफको ने भी सामाजिक कार्यक्रम के तहत रहीमपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को गोद लिया है। इफको की ओर से विद्यालय को दो पंखे, एक फर्श, दरी पट््िटयां निशुल्क दी गईं। इफको के क्षेत्रीय मैनेजर किशनसिंह ने बताया कि बच्चे बढ़े होकर आजिविका के लिए कोई कोई कार्य अवश्य करते हैं। कुछ बच्चे किसान बनने में भी रूचि रखते है, ऐसे में यदि शिक्षित किसान खेती करता है तो वह कृषि में आने वाली नई तकनीक से खेती करते हुए अधिकाधिक पैदावार लेने के प्रयास करता है। इस मौके पर कृषि विशेषज्ञ एस.एल. गठाला, छीतरलाल जाट, नानेर सीएसएस अध्यक्ष नारायण पटेल, व्यवस्थापक महावीर पारीक आदि मौजूद थे।