पीपलू में भामाशाह शिविर आज से
पीपलू| कस्बेमें 3 दिवसीय भामाशाह शिविर सोमवार से शुरू होगा। उपखंड अधिकारी बृजमोहन नोगिया ने बताया कि पीपलू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 9 फरवरी से 11 फरवरी तक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक भामाशाह शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महिला की बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, मार्कशीट साथ लाना जरूरी है। सहायक सचिव सुरेश चौधरी ने बताया कि 9 फरवरी को वार्ड 1 से 5, 10 फरवरी को वार्ड 6 से 10 तथा 11 फरवरी को वार्ड 11 से 15 तक के भामाशाह कार्ड बनाए जाएंगे।