नानेर में महाशिवरात्रि मेला 16 से
पीपलू| नानेरके गढ़ गणेश मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व उपलक्ष्य में दो दिवसीय मेला 16 -17 फरवरी को लगेगा। गुरु महाराज सेवा समिति के तत्वावधान में 16 फरवरी रात को भजन संध्या तथा 17 को शोभायात्रा निकाले जाने के कार्यक्रम होंगे। मेले को मंदिर की सजावट करने सहित रोशनी आदि की समिति ने तैयारियां शुरू कर दी है। झिराना के केदारनाथ मंदिर तथा पीपलू के भूतेश्वर महादेव मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर्व उपलक्ष्य में मेले का आयोजन होगा।