पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चना फसल का निरीक्षण रोग से बचाव की सलाह

चना फसल का निरीक्षण रोग से बचाव की सलाह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहायककृषि अधिकारी ताराचंद तर्क ने लोहरवाड़ा ग्राम पंचायत में अनुदानित बीज से पैदावार की गई चना फसल का जायजा लिया। पर्यवेक्षक कन्हैयालाल वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत दलहन विकास योजना में लोहरवाड़ा ग्राम पंचायत में 400 बीघा एरिया के लिए चना का बीज, खाद अनुदान पर किसानों को दिया गया था। जिन खेतों को सहायक कृषि अधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को फली छेदक कीट से बचाव के लिए किसानों को पचास प्रतिशत फूल आने पर कार्बोनिल 5 प्रतिशत या मिथाइल पैराथियान 2 प्रतिशत 25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर छिड़काव करे।

वही पानी की सुविधा होने पर एनपीबी 250 एलई या मैलाथियान 50 ईसी 1.25 लीटर प्रति हैक्टेयर पानी में मिलाकर स्प्रे करे। रामअवतार जाट 6 बीघा, प्रहलाद 4.50, रामेश्वर 4, बद्री 6 बीघा, श्योजी 6 , बद्री 4, रामेश्वर 12 बीघा सहित करीब 8 0 किसानों को 400 बीघा रकबा में चना बीज बुवाई के लिए दिया गया था।