202 छात्राओं को मिले चेक और 179 को लैपटॉप
झिलाय| ब्लाॅकस्तरीय गार्गी पुरस्कार एवं लैपटॉप वितरण समारोह शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झिलाय में आयोजित हुआ। समारोह में 202 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार के चैक एवं 179 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक हीरालाल रैगर ने कहा कि प्रतिभा पानी अपना रास्ता स्वयं तय करता है। इसलिए छात्र-छात्राओं को पढा़ई के क्षेत्र में आगे बढकर अपने गांव देश का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने सरकार की लैपटॉप वितरण योजना के माध्यम से छात्र-छात्राओं में तकनीकी शिक्षा बढ़ने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के माता-पिता गुरूओं का यह लक्ष्य होना चाहिए कि वह बालक को अच्छी से अच्छी शिक्षा दे जिससे कि देश समाज की उन्नति हो सके। विशिष्ट अतिथि प्रधान चंद्रकला गुर्जर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पढी़ लिखी लड़कियों की संख्या कम पाई जाती है। इसलिए छात्राओं को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए दृढ संकल्प करना चाहिए। उन्होंने ग्रामीण माता-पिताओं से बेटा-बेटी में अंतर नहीं रखने की बात कही। समारोह में उप प्रधान शंकर शर्मा, भाजपा देहात अध्यक्ष रामदेव गुर्जर मौजूद थे। प्रधानाचार्य उपेन्द्र रैना ने बताया कि समारोह में कक्षा 8 के 58, कक्षा 10 के 57 कक्षा 12 के 64 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए गए। इसी प्रकार राजकीय निजी स्कूलों के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली कक्षा 12 की 139 छात्राओं को चैक वितरण किए गए।
अन्नप्राशन रस्म एवं टीकाकरण
पीपलू|अरनियांकांकड़में आंगनबाड़ी केन्द्र पर अन्नप्राशन रस्म एवं टीकाकरण हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लीलावती शर्मा ने बताया कि 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। एएनएम सुलोचना मीणा ने 3 वर्ष तक के बच्चों के टीके लगाए। इस मौके पर सुपरवाइजर सुखलाल चौधरी, आशा सहयोगिनी ललिता गिरी, सहायिका पुष्पादेवी आदि उपस्थित थे।
पीपलू. आंगनबाड़ीकेंद्र पर टीकारण अन्नप्राशन रस्म में उपस्थित बच्चे महिलाएं।