पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों में पढ़ाई शुरू पर शिक्षक नहीं

स्कूलों में पढ़ाई शुरू पर शिक्षक नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूलों में पढ़ाई शुरू पर शिक्षक नहीं

पीपलू|डारडातुर्की केग्रामीणों ने यहां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रिक्त पदों को भरने के लिए सोमवार को ग्रामीणों ने कलेक्टर से रिक्त पदों पर स्थायी शिक्षक नहीं लगाए जाने तक वैकल्पिक शिक्षक लगाए जाने की भी मांग की है।

सरपंच अब्दुल करीम सहित ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में व्याख्याता अंग्रेजी, हिन्दी अनिवार्य, हिन्दी साहित्य, भूगोल, इतिहास व्याख्याता, द्वितीय श्रेणी शिक्षक अंग्रेजी, गणित सहित तृतीय श्रेणी शिक्षक, शारीरिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं। वहीं वरिष्ठ शिक्षक विज्ञान प्रसूति अवकाश पर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षण सत्र शुरू हुए तीन माह हो गए, लेकिन उक्त विषयों के शिक्षकों के पद रिक्त होने से विद्यार्थियों की शिक्षण व्यवस्था प्रभावित है। बच्चे स्कूल आते हैं और िबना पढ़े चले जाते हैं।

स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति होने के हालातों में यहां वैकल्पिक शिक्षक लगाकर शिक्षण व्यवस्था सुचारू करवाई जाए। उनकी समस्या का शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया, ग्रामीण छात्र आंदोलनात्मक रूख अख्तियार करने को विवश होंगे। प्रधानाचार्य मिठ््ठूलाल ने बताया कि पदों को भराने के लिए विभाग को अवगत करवाया हुआ है, वहीं विज्ञान शिक्षिका के प्रसूति अवकाश पर होने से वह स्वयं विज्ञान विषय पढ़ा रहे हैं। जल्द ही इसका समाधान होने की उम्मीद है।