पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक की टक्कर से पांच मवेशियों की मौत

ट्रक की टक्कर से पांच मवेशियों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीपलू | सोहेलागांव से गुजर रहे एनएच 12 पर ट्रक की टक्कर से पांच भैंसों की मौत हो गई। हरिनारायण गुर्जर सहित अन्य पशुपालकों की पांच भैंसें जंगल में चरने जा रही थीं। एनएच 12 पर ट्रक ने टक्कर मार दी। सरपंच ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के समय राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण (आईआरबी) ने ग्रामीणों के विरोध के बाद भी खसरा नंबर 108-9 में होकर सोहेला से हथौना की ओर जाने वाले आम रास्ते को बंद कर देने तथा अंडरपास नहीं बनाए जाने से आए दिन ऐसे हालात बन रहे हैं। इस कारण पशुपालक जंगल में मवेशी चराने जाने से डरने लगे हैं। तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या हल नहीं हो रही है। परेशान पशुपालकों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर समस्या का निस्तारण करवाने की मांग की है।