पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेमिनार में पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा

सेमिनार में पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालवाड़ | थानेके पीछे संचालित आरके विज्ञान पीजी महाविद्यालय में विज्ञान विभाग की ओर से संस्था निदेशक डॉ. रहीश खान की अध्यक्षता में सेमिनार हुआ। प्राचार्य डॉ. रेखा गुप्ता ने बताया कि सेमिनार में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने के बारे में विचार विमर्श किया गया। बाद में कॉलेज परिसर में कई पौधे रोपे गए। विभागाध्यक्ष धीरज सिंह, कोषाध्यक्ष गजराज सिंगाटिया, श्रीबालाजी इंस्टीट्यूट के प्राचार्य नवर| सहित कई लोग मौजूद थे।

कर्तव्योंका पालन करें

चाकसू | कस्बेके मानव पीजी महाविद्यालय में विश्व मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी हुई। सीआई रोहिताश देवंदा ने कहा यदि सभी नागरिक अपने दायरे में रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करें तो स्वतः ही सभी के मानवाधिकारों की सुरक्षा होगी। संस्था सचिव विकेश खोलिया ने अतिथियों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि पार्षद मेहराज खान, व्याख्याता जगमोहन मीणा, छात्रा सरिता चौधरी, राजबाला शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी हुई जिसमें विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर राजेश चौधरी, श्याम बाबू शर्मा, महेन्द्र शर्मा, अशोक मीणा, अब्दुल हमीद कुश्तर सहित कई व्याख्याता अभिभावक मौजूद थे।

स्वैच्छिकभार वृद्धि योजना शुरू

किशनगढ़-रेनवाल | किसानोंके लिए विद्युत वितरण निगम ने स्वैच्छिक भार योजना शुरू की। कार्यवाहक एईएन राजकुमार प्रजापति ने बताया कि किसान कुएं के बिजली के कनेक्शन पर केवल धरोहर राशि जमा करवाकर भार बढ़ा सकते हैं। इसके लिए किसानों को पेनल्टी राशि नहीं देनी होगी। यह योजना 9 जनवरी तक रहेगी। योजना के तहत प्रति हॉर्सपावर 2500 रुपए जमा कराने होंगे।

रामपुराके रास्तों मंे फैला कीचड़

फागी | क्षेत्रके मांदी पंचायत के ग्राम रामपुरा में आम रास्तों पर बनी नालियां अवरुद्ध हो जाने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। इससे आवागमन में उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या से प्रशासन को कई बार अवगत करा दिया है, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणो में प्रशासन के खिलाफ रोष है। विकास अधिकारी बृजमोहन गुप्ता ने बताया कि अवरुद्ध नालियों की शीघ्र सफाई करवाने के निर्देश ग्राम सचिव को दे दिए हैं।

पंचायतसमिति के लिए सौंपा

किशनगढ़-रेनवाल | किशनगढ़-रेनवालको पंचायत समिति बनाने