जालसू पंस में बदाम देवी निर्विरोध
नवगठित पंचायत समिति जालसू के चुनावों में ग्राम पंचायत राधाकिशनपुरा निवासी पंचायत समिति के वार्ड 9 मुंडोता से जीती भाजपा की बदाम देवी वर्मा प्रधान बनी। उन्होंने सामान्य सीट पर वार्ड 9 में अपने सामने चुनाव लड़ रही विजयलक्ष्मी गुर्जर को 281 वोटों से हराया। बदाम वर्मा बीए तक पढ़ी-लिखी हैं। इसका पीहर पक्ष बसेड़ी, झोटवाड़ा में शिक्षित परिवार होने से बदाम ने भी शिक्षा में मुकाम हासिल कर लिया था। इससे पहले आमेर पूर्व प्रधान जाहोता निवासी सीता चौधरी का पीहर भी झोटवाड़ा पंचायत समिति में ही था।
झोटवाड़ामें रामप्रकाश तीन वोट से विजयी
कालवाड़/सिंवार | झोटवाड़ापंचायत समिति के प्रधान सीट पर कांग्रेस पार्टी के वार्ड 11 से सदस्य निर्वाचित रामप्रकाश जाट तीन मतों से जीते। रामप्रकाश जाट भाजपा से वार्ड 13 से सदस्य चुनी गई कौशल्या देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया था। दोपहर बाद प्रधान पद के लिए मतदान शुृरू हुआ। इसके बाद करीब 4 बजकर 30 मिनट पर परिणाम घोषित होने पर रामप्रकाश जाट को 10 कौशल्या देवी को 7 मत मिले। इससे रामप्रकाश जाट तीन मतों से विजयी हुए हैं। जाट ने एमए बीएड पास कर एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है। वह अभी जयपुर कलेक्ट्रेट में पेशे से वकालात का कार्य कर रहे हैं। उनके पैतृक गांव हातोज में ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए पटाखे छोड़े।
दूदूमें भाजपा की संतोष देवी ने मारा चुनावी मैदान
दूदू | दूदूपंचायत समिति के हुए प्रधान चुनाव में भाजपा की संतोष देवी कड़वा 33 में से 23 मत हासिल कर प्रधान निर्वाचित हुई हैं। एक निर्दलीय ने भी भाजपा के पक्ष में मत डाला। चुनाव में भाजपा की संतोष देवी कड़वा को 23 मत तथा कांग्रेस की रेणुका गौड़ को 10 मत मिले। भाजपा को पंचायत समिति सदस्य चुनाव में 33 में से 22 तथा कांग्रेस को 10 तथा 1 निर्दलीय को जीत मिली थी। वहीं दूदू प्रधान के लिए सामान्य महिला पद आरक्षित हुआ था। इस पर ओबीसी महिला का कब्जा हुआ है। नवनिर्वाचित प्रधान संतोष देवी को रिटर्निंग अधिकारी सावन कुमार चायल ने शपथ ग्रहण कराई।
सांभरलेकमें भाजपा ने लहराया परचम
सांभरलेक | सांभरपंचायत समित प्रधान के लिए हुए चुनाव में भाजपा की महिला प्रत्याशी बबली कंवर विजयी रही। भाजपा प्रत्याशी बबली कंवर ने कांग्रेस प्रत्याशी आशा देवी को 3 मतों से पराजित किया। चुनाव के तहत कुल 25 पंचायत समित सदस्यों ने मतदान किया, जिसमें भाजपा के पक्ष में 14 कांग्रेस के पक्ष में 11 सदस्यों ने मतदान किया।
फागीपंचायत समित में एक वोट से हारी भाजपा
फागी | पंचायतसमिति फागी में प्रधान पद के लिए हुए चुनावों में आखिरकार कांग्रेस का एक वोट क्रॉस हो जाने के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी सरोज पारीक ने एक वोट से विजयी हासिल कर ली। भाजपा को एक वोट से पराजित होना पड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशी सरोज पारीक को 11 वोट मिले, जबकि भाजपा को 10 वोट मिले। इस तरह एक वोट से भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। दोनों ही पार्टियों के समर्थकों का दिनभर हुजूम लगा रहा।
क्रॉसवोटिंग होने की चर्चा का रहा पूरे दिन बाजार गर्म
गोविंदगढ़ | गोविंदगढ़पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव में पूरे दिन कांग्रेस पार्टी के सदस्यों की ओर से क्रॉस वोटिंग करने की बात को लेकर चर्चा का बाजार गर्म रहा, लेकिन तो कांग्रेस पार्टी के किसी सदस्य ने क्रॉस वोटिंग की और ही भाजपा का प्रत्याशी जीत पाया। मतदान परिणाम में कांग्रेस प्रत्याशी लालचंद सेरावत को पूरे 18 मत मिले और वे विजयी रहे। जैसे ही कांग्रेस प्रत्याशी लालचंद सेरावत ने नामांकन पत्र दाखिल किया और भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए हरफूल यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया, उसी के साथ ही राजनीतिक गलियारों में क्रॉस वोटिंग होने की चर्चाएं होना शुरू हो गई थी। चर्चा में था कि कांग्रेस खेमे के 4 सदस्य क्रॉस वोटिंग कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर सकते हैं, लेकिन बाद में कांग्रेस सदस्यों ने पार्टी प्रत्याशी को पूरे मत दिए।
सांगानेरमें कांग्रेस प्रत्याशी को मिली प्रधान की सीट
बगरू | सांगानेरपंचायत समिति में शनिवार को हुए प्रधान के चुनाव में कांग्रेस के कैलाश कुमावत प्रधान पद पर निर्वाचित हुए। चुनाव में कांग्रेस के कैलाश कुमावत ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के केशवराम चौधरी को मात दी। चुनावों में 15 वार्डों में कांग्रेस को 9, भाजपा को 5 निर्दलीय को एक सीट मिली थी। शनिवार को प्रधान के हुए मतदान में कांग्रेस के कैलाश कुमावत को 10 मत मिले। इन्हें एक मत क्रॉस वोटिंग से मिला। निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा को सपोर्ट किया था। जैसे ही कैलाश कुमावत के प्रधान निर्वाचित होने की घोषणा हुई उसी के साथ कैलाश कुमावत के घर गांव दहमीकलां में उत्सव का माहौल बन गया। परिजनों ने जमकर मिठाइयां वितरित कर खुशी जाहिर की।
कांग्रेसकी पिंकी मीणा बनी चाकसू प्रधान
चाकसू | पंचायतसमिति चाकसू के प्रधान के हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पिंकी मीणा ने भाजपा प्रत्याशी सुशीला शर्मा को तीन मतो से हराकर प्रधान बनी। पंचायत समिति सदस्यों के हुए चुनाव में कांग्रेस के 12 तथा भाजपा के सात सदस्य विजयी हुए थे। इस प्रकार कांग्रेस के किसी एक सदस्य ने क्रॉस वोटिंग भी की है। इससे पूर्व तीन बजे मतदान शुरू होने के 15 मिनिट पूर्व ही कांग्रेस के सभी 12 सदस्य, पर्यवेक्षक अताउलरहमान के नेतृत्व में एक साथ पहुंचे। वहीं भाजपा के सदस्यों ने भी एक साथ आकर मतदान किया। चार बजे तक सभी सदस्यों ने मतदान कर दिया था। इसके बाद मतों की गिनती हुई। निर्वाचन अधिकारी बीके तिवाडी ने पिंकी मीणा को तीन मतों से विजयी घोषित कर प्रधान पद की शपथ दिलाई।
कांग्रेसियों ने पटाखे छोड़कर खुशी जाहिर की। पूर्व विधायक प्रकाश बैरवा, ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम मीणा, लल्लूलाल कुमावत, बोदीलाल मीणा ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
राजनीतिकपरिवार से संबंध : प्रधानबनी पिंकी मीणा राजनीतिक परिवार से संबंध रखती है। पिंकी के ससुर बोदीलाल मीणा पंचायत समिति चाकसू के प्रधान एवं जयपुर जिला के उपजिला प्रमुख रह चुके हैं तथा इनकी सास भी निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य है। पिंकी मीणा का जन्म चाकसू तहसील के कुशालपुरा गांव में हुआ।एक वर्ष पूर्व गोविंदपुरा के कमलेश मीणा से शादी हुई है। पिंकी ने स्नातक तक पढाई की है।
भाजपाइकाई अध्यक्ष का इस्तीफा
भैंसावा | ग्रामबधाल के भाजपा इकाई अध्यक्ष बसंत मिश्रा ने शुक्रवार शाम को विधायक निर्मल कुमावत, जिलाध्यक्ष डीडी कुमावत प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को इस्तीफा भेजा है। भेेजे गए पत्र में लिखा है कि सांभरलेक पंचायत समिति के वार्ड 2 से भाजपा प्रत्याशी संतोष देवी लोड़का को पार्टी के आधा दर्जन पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने दुष्प्रचार कर प्रत्याशी को हरा दिया। आलाकमान को सूचना देने के बावजूद उनको भाजपा से निष्कासित नहीं किया गया। इससे व्यथित होकर इस्तीफा भेजा।
मूंडोता में हर्ष का माहौल,
चाकसू. पंसचाकसू की नवनिर्वाचित प्रधान पिंकी मीणा को पद की शपथ दिलाते निर्वाचन अधिकारी।
कालवाड़. झोटवाड़ापंस के प्रधान सीट पर निर्वाचित रामप्रकाश जाट को समर्थक उठाए हुए।