बालिका प्रियंका
बालिका प्रियंका
रोजदा में झुलसी नाबालिग छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
कालवाड़ | हरमाड़ाथाना इलाके के रोजदा गांव में शुक्रवार को नाबालिग छात्रा के शरीर पर केरोसिन उंड़ेलकर आग लगाने के बाद मंगलवार को सुबह इलाज के दौरान उसने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि रोजदा गांव निवासी प्रियंका पुत्री भंवरलाल बुनकर (16) 80 प्रतिशत झुलस गई थी। मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
ज्यादतीके दो आरोपी गिरफ्तार, आज सांभर कोर्ट में होगी पेशी
नरैना| ज्यादतीके मामले में फरार चल रहे ज्यादती के दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी नवल किशोर मीणा ने बताया कि 22 मई को युवती से ज्यादती के मामले में फरार दो आरोपी रामलाल हनुमान पुत्र पांचू बावरियान निवासी स्वामी की ढाणी को मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें बुधवार को सांभर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बीससाल से फरार आरोपी पकड़ा, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
फागीग्रामीण | फागीपुलिस ने गिरफ्तार वारंटी के अभियान के तहत मंगलवार शाम को बीस साल से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ चल रही है। मंगलवार शाम फरार चल रहे बोकड़ावास निवासी रामफूल पुत्र गंगासहाय को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है। उसे फागी कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
आलीसरबस स्टैंड पर स्पीड ब्रेकर होने से दुर्घटना का अंदेशा
हस्तेड़ा| आलीसरबस स्टैंड पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से वाहन तेजी से गुजरते हैं। इससे हमेशा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर सड़क के दोनों ओर सरकारी गैर सरकारी विद्यालय हैं। बस स्टैंड पर विद्यार्थियों तथा अन्य लोगों का दिनभर आवागमन लगा रहता है। वाहनों की तेज गति से यहां पर कभी भी हादसा हो सकता है। इसलिए सड़क पर दोनों दिशाओं में स्पीड ब्रेकर बनना आवश्यक है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की।