- Hindi News
- फागी में बंदरों का आतंक, प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई
फागी में बंदरों का आतंक, प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई
फागी | कस्बेमें इन दिनों बन्दरों का आतंक है। इस डर से बच्चे तो दूर बड़े लोग भी बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। बाजार से सब्जी लाने पर रास्ते में ही झपट्टा मार लेते हैं तथा छत पर कपड़े सुखाने पर जाते हैं तो बंदरों का झुंड धमकता है। इससे डर कर नीचे जाते हैं। इस बारे प्रशासन को कई बार अवगत भी कराया, लेकिन प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की। कस्बे निवासी मुकेश कासलीवाल ने बताया कि इस बारे में उपखंड प्रशासन को करीब एक माह पूर्व ज्ञापन भी दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इससे प्रशासन के प्रति आम जनता में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन कलेक्टर को भेजकर कस्बेवासियों को बन्दरों के आतंक से मुक्ति दिलवाने की मांग की है।