पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेड़ापति बालाजी के उमड़ी भक्तों की भीड़

खेड़ापति बालाजी के उमड़ी भक्तों की भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फागी | तीर्थस्थल खेड़ापति बालाजी के मंगलवार को राजस्थान के विभिन्न स्थानों से यात्रियों का रेला हनुमान जी के दर्शनों के लिए उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं द्वारा रात्री जागरण, सवामणी, जात जडुला, सुंदरकांड, रामायण पाठ आदि के आयोजन किए जा रहे हैं। टोंक, दौसा, जयपुर, अजमेर, मालपुरा, निवाई, दूदू, चाकसू, सांगानेर, फागी, रेनवाल समेत सैकड़ों गांवों कस्बों के लोग बालाजी के माथा टेक कर मन्नत मांगते दिखाई दिए। अनेक श्रद्धालुओं ने कनक दण्डवत करते हुए खेड़ापति की चौखट पर ढोक लगाई। इस अवसर पर बालाजी महाराज की आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई गई। यात्रियों की देखरेख के लिए अनेक समाजसेवी आगे आए। भीड़ की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन का अमला नजर नहीं आया, इससे सड़क पर बार-बार जाम लगने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों ने यातायात पुलिसकर्मी की मांग को लेकर जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण को ज्ञापन भेजा। इसी प्रकार खेड़ापति हनुमान, बोरड़ी बालाजी, मंडोर माताजी सहित आसपास के धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

अग्रसेनजयंती महोत्सव आज से (फुलेरा) : अग्रवालपंचायत की ओर से दो दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव बुधवार से खेलकूद प्रतियोगिता के साथ शुरू होगा।