गंदगी देख भड़के तहसीलदार
तहसीलदारनंदकिशोर तिवाड़ी ने शनिवार को कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में सफाई व्यवस्था देखी।
इस दौरान छात्राओं के लिए बने शौचालयों विद्यालय परिसर में उगे झाड़-झंखाड़ को देखकर तहसीलदार भड़क गए और प्रिंसिपल निर्मला मिश्रा को फटकार लगाते हुए कहा कि विद्यालय में गंदगी के माहौल में कैसे शिक्षा मिलेगी। तहसीलदार 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री स्वच्छता पखवाड़े को लेकर विद्यालय का निरीक्षण करने आए थे। इस दौरान प्रिंसिपल स्टाफ ने सफाई करवाने के लिए कुछ समय मांगा तो एक बारगी तहसीलदार वापस पंचायत समिति चले गए। इधर विद्यालय प्रशासन बेपरवाह हो गया। कुछ समय बाद तहसीलदार दुबारा गए तथा सफाई नहीं हुई देखकर जोरदार फटकार लगाई। मौके पर ग्राम पंचायत सचिव राकेश वर्मा को बुलाया और कहा कि सफाई करवाना इनके बस की बात नहीं है। पंचायत इसकी सफाई कराए। इस पर सचिव ने तुरंत ही कुछ मजदूरों को बुलाकर सफाई कार्य के लिए लगा दिया, तब जाकर सफाई व्यवस्था हो पाई। इस दौरान तहसीलदार ने अन्य स्कूलों की व्यवस्था भी देखी और ताकीद किया कि गंदगी नहीं चलेगी। यदि ऐसा पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्कूलमें िकया श्रमदान
किशनगढ़-रेनवाल| स्वच्छभारत अभियान के तहत शहर में शनिवार को तीन राजकीय विद्यालयों में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें नगरपालिका कर्मचारी, विद्यार्थियों के साथ अध्यापक, अभिभावक, अधिकारियों ने भी श्रमदान किया।
राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल, राजकीय बालिका सी.से.स्कूल राजकीय बालिका उ.प्रा. स्कूल में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष महेन्द्र दाधीच, ईओ श्वेता असवाल, नायब तहसीलदार श्रवणलाल यादव, जेईएन अंकित अग्रवाल, प्रधानाचार्य मोती सिंह, चपला सक्सेना आदि ने स्कूल परिसर आसपास में श्रमदान किया।
कचरासाफ किया
चाकसू| शनिवारको चाकसू क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों अध्यापकों की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल में झाड़-जंखाड़ हटाए कचरा साफ किया। कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं.1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवदासपुरा राजकीय