पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फागी में सामुदायिक केंद्र आईटी भवन का उद्‌घाटन

फागी में सामुदायिक केंद्र आईटी भवन का उद्‌घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रके पचाला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित नवनिर्मित आईटी सेंटर सामुदायिक भवन का क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद बैरवा ने उद्‌घाटन किया। बैरवा ने ग्रामीणों की मांग पर सामुदायिक भवन के चार दीवारी बनवाने की घोषणा की। समारोह की अध्यक्षता सरपंच भंवर चौधरी ने की। इससे पूर्व गांव के अंतिम छोर से बैरवा का मालाओं से स्वागत करते हुए समारोह स्थल पर लाया गया तथा साफा माला पहनाकर ग्रामीणों ने स्वागत किया। इसके बाद विधायक बैरवा ने अनावरण पट्टिका का लोकार्पण किया।

रामाविमें कम्प्यूटर लैब का शुभारंभ

बिचून| राजकीयमाध्यमिक विद्यालय आकोदा में सोमवार को विधायक निर्मल कुमावत के मुख्य आतिथ्य में कंप्यूटर लेब का उद्घाटन हुआ। कुमावत ने कहा कि प्रत्येक पंचायत मुख्यालय पर उच्च माध्यमिक विद्यालय खोले जाएंगे। आकोदा में 60 लाख रुपए की लागत की सड़क गौरव पथ में बनेगी। पूर्व उपप्रधान देवकरण गुर्जर ने शौचालय निर्माण का पैसा दिलाने की मांग की।

फागी. पचालाग्राम पंचायत पर सोमवार को आईटी सेन्टर का उद्घाटन करते हुए विधायक बैरवा उपस्थित अन्य नागरिक।