पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौमू| हर्षनाथभैरव मंदिर में गजानंद महाराज के सान्निध्य में पौषबड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इ

चौमू| हर्षनाथभैरव मंदिर में गजानंद महाराज के सान्निध्य में पौषबड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बााबा भोलेनाथ का दुग्धभिषेक किया गया। इसके बाद मां भगवती जागरण का आयोजन भी किया...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौमू| हर्षनाथभैरव मंदिर में गजानंद महाराज के सान्निध्य में पौषबड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बााबा भोलेनाथ का दुग्धभिषेक किया गया। इसके बाद मां भगवती जागरण का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान 11 असहाय लोगों को वस्त्र दान किए गए। इसके बाद में कन्या पूजन कर पौषबड़ा की प्रसादी वितरित की गई। इस मौके पर मंडल सदस्य गोपाल सैनी, राजेंद्र, फूलचंद, गोपाल, छीतर रावलिया आदि मौजूद थे।

जीवनमें मित्र ही दुख-सुख का साथी

फागी|ग्राम हरिरामपुरामें भाखरों की ढाणी में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा में कथा वाचक पं. रामस्वरूप शास्त्री ने कहा कि मित्र सुख दुख का साथी होता है। मित्र ऐसा होना चाहिए जिस पर हम विश्वास कर सकें। मित्रता का भाव ऐसा होना चाहिए जिस तरह कृष्ण सुदामा में था। उन्होंने कृष्ण सुदामा मित्रता प्रसंग में सुदामा का कृष्ण से मिलने जाना, द्वारपालों ाका रोकना, संदेश पाकर नंगे पांव कृष्ण का दौड़ कर सुदामा से द्वार पर मिलने आना, स्वागत के साथ दरबार में ले जाना, पैरों में लगे सुदामा के कांटों को निकालना और सुदामा के पैरों को धोना आदि वृतान्त सुनाया। अन्त में भगवान की आरती उतारकर भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया।

छुंवरका वास में पौषबड़ा महोत्सव 28 को

जाहोता| क्षेत्रके नांगल पुरोहितान के छुंवर का बास के छमेश्वर महादेव पंचमुखी हनुमान मंदिर में सोमवार को पौषबड़ा महोत्सव को लेकर बैठक हुई। बैठक में संत मौनी बाबा के सान्निध्य में सामूहिक रूप से प्रस्ताव लिया गया। इसमें 27 दिसंबर को भजन संध्या और 28 को पौषबड़ा महोत्सव होगा। संत मौनी बाबा ने बताया कि पौषबड़ा महोत्सव जनसहयोग से होगा। भजन संध्या में कलाकार रोचक भजन प्रस्तुत करेंगे।

शिवालयमें भजनोत्सव

हस्तेड़ा| ग्रामपंचायत आलीसर की ढाणी कुमावतान में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन पर नवनिर्मित शिवालय में भजनोत्सव कार्यक्रम हुआ। रात भर चले भजनोत्सव में श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। भजनोत्सव में पं. कमल महाराज ने कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। कलाकारों ने नैया पार लगा दे भोले शिव शंकर सहित कई रोचक भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। भजन संध्या के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। इस मौके पर भगवान शिव हनुमान जी महाराज की मनोरम झांकी सजाई गई। इस अवसर पर वार्ड पं