- Hindi News
- रेनवाल में अतिक्रमण अिभयान बंद होते ही िफर सड़कें जाम
रेनवाल में अतिक्रमण अिभयान बंद होते ही िफर सड़कें जाम
भास्कर न्यूज | किशनगढ़-रेनवाल
शहरके बाजार की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ नगरपालिका पुलिस का संयुक्त अभियान ठंडा पड़ गया। अभियान रुक जाने से बाजार में फिर से जाम की स्थिति बन गई।
21 नवंबर को नगरपालिका पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान की शुरुआत की थी। इसके लिए कई दिन पूर्व माइक से एनाउंस कराया गया था। इससे लग रहा था कि अबकी बार बाजार की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। अभियान के डर से बाजार में भारी वाहन हट गए थे। सब्जी के ठेले वालों ने भी चौपड़ पर से अपना डेरा हटा लिया था। पुलिस पालिका ने जोर शोर से अभियान की शुरुआत की। इसमें कई दुकानों के आगे लगे तिरपाल अन्य सामान जब्त किए गए थे। अभियान के बाद बाजार खुला-खुला नजर आने लगा था, लेकिन महज दो दिन के बाद अभियान को बिना कारण रोक दिया गया। हालांकि पालिका पुलिस प्रशासन अभियान को बंद करने की बात से इनकार कर रहे हैं, लेकिन बाजार की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को देखकर तो अभियान की मौजूदगी नजर नहीं रही है। एक सप्ताह से बाजार की यातायात फिर से चरमरा गई है। भारी वाहनों का सुबह दस से शाम पांच बजे तक बाजार में प्रवेश बंद के बावजूद दिनभर भारी वाहन बाजार में खड़े गुजरते नजर आते हैं। सब्जी के साथ अन्य ठेले बाजार की मुख्य सड़क पर आकर जम गए हैं। कई दुकानदारों ने फिर से सामान फैलाकर अतिक्रमण कर लिया है। थानाप्रभारी मदन सिंह शेखावत का कहना है कि दिन में बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर रखा है, उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
लोगोंने किया विरोध
अजीतगढ़ |कस्बे के वार्ड 16 एवं 17 के आम रास्ते में हो रहे अतिक्रमण को नहीं हटाने से नाराज लोगों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर पहुंचकर विरोध जताया। ग्रामीण विष्णु, रामसिंह, दीपक, रामजीलाल, अमन, विभोर, दीपू आदि ने बताया कि दोनों वार्डों में लोगों ने आम रास्ते में पक्का अतिक्रमण कर रखा है जिसके कारण रास्ते सिकुड़ गए है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत तथा नायब तहसीलदार को भी ज्ञापन दिया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र रास्ते से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो पंचायत मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। सरपंच मालती कुमावत का कहना है कि अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भी दिया गया है। अगर अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
अतिक्र