िवद्यालय में पौधरोपण
हिंगोनिया|ग्राम भोजपुराकला के ग्रिड सब स्टेशन के पास सरस्वती धाम शिक्षण संस्थान में शनिवार को संस्था निदेशक अखिल कुमार बडज़ात्या की अध्यक्षता में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ।
व्यवस्थापक गोपाल सिरस्वा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रत्येक विद्यार्थी को एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प दिलवाया गया। निदेशक बडज़ात्या ने कहा कि पौधरोपण करने के साथ-साथ हरे पेड़ों की कटाई को रोकना भी चाहिए। यही पेड़ पौधे धरती के गहने हैं। कार्यक्रम में व्याख्याता सोहन लाल, बसंत सोनी, पंकज पालीवाल, लिपिक किशन लाल मीणा सहित विद्यार्थी मौजूद थे।
हारनेवाले अभ्यास जारी रखें
फागी| ग्रामदेवनगर में संचालित अक्षिता पब्लिक स्कूल परिसर में तीन दिवसीय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य श्योजीराम सिंघानिया ने कहा कि प्रतियोगिता में हारने वाले खिलाडिय़ों को निराश होकर अपना अभ्यास जारी रखना चाहिए, जिससे आगामी प्रतियोगिता में जीत हासिल कर सके।
समारोह की अध्यक्षता लदाना सरपंच कालूराम घोसल्या ने की तथा विशिष्ट अतिथि प्रधान महावीर जैन, नगर अध्यक्ष महावीर प्रधान, भामाशाह मांगीलाल लांबा, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मदनलाल शर्मा, नोडल प्रभारी कैलाश चन्द शर्मा थे। प्रतियोगिता संयोजक मदनलाल जसवाल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि विजेता उपविजेता टीमों के खिलाडिय़ों टीम प्रभारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कबड्डी में रेनवाल खो खो में मंडोर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हिंगोनिया. सरस्वतीधाम शिक्षण संस्थान में पौधरोपण करते निदेशक शिक्षाविद्।