- Hindi News
- सरपंचों ने चार्ज संभालते ही सफाई अभियान किया शुरू
सरपंचों ने चार्ज संभालते ही सफाई अभियान किया शुरू
स्थानीयग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच रामावतार छापरिया ने पंचायत मुख्यालय पर निवर्तमान सरपंच बंशीलाल भाटी से चार्ज लेते ही सबसे पहले पंचायत भवन में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इससे पूर्व नवनिर्वाचित सरपंच वार्डपंचों को पंडित नाथूलाल शर्मा ने पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण कराया।
ग्राम सचिव विश्वनाथ पारीक, सुरजमल बांगड़वा, नानूराम सोढा, ईश्वर नाथ योगी, सूरज शर्मा, भागचंद जाजड़ा, सुनील टांक आदि मौजूद थे। ग्राम पंचायत मरवा में भी नवनिर्वाचित सरपंच नेह राज रैगर ने पंचायत भवन पर पूजा अर्चना के साथ पदभार ग्रहण किया। पंचायत सचिव रतन शर्मा, नर्बदा बलवीर चारण, उपसरपंच शैतान मीणा, लक्ष्मी नारायण चौधरी, दातार सिंह, रतन मीणा उपस्थित थे। ग्राम पंचायत श्रीरामपुरा में भी नवनिर्वाचित सरपंच कंचन चारण ने भी पदभार ग्रहण किया। पंचायत सचिव विश्वनाथ पारीक, पंचायत समिति सदस्य मोहन बधाला, उपसरपंच भूरी देवी गुर्जर, कानसिंह आदि मौजूद थे।
गोविंदगढ़|ग्रामलोहरवाड़ा के नवनिर्वाचित सरपंच जगदीश यादव ने कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि गांव के हर गली-मोहल्ले ढाणी-ढाणी का विकास बिना किसी भेदभाव से कराया जाएगा। ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच मुन्नीदेवी अग्रवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद सरपंच, उपसरपंच वार्डपंचों का सम्मान किया गया। कालूराम यादव, गुलाब यादव, शंकर यादव, सचिव मोहनलाल नाई, सुंदरलाल मीणा, संदीप शर्मा आदि मौजूद थे। उधर, सरपंच गोपाल डेनवाल ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि गांव के विकास के लिए हर ग्रामीण की सलाह का महत्व होगा तथा पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय-समय पर पंचायत के पंच सरपंच जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। इस दौरान धोबलाई सरपंच रमेश शर्मा, नांगल गोविंद सरपंच सुवा देवी जाट, मलिकपुर सरपंच रजनी देवी यादव नांगल कलां सरपंच मोहन बुनकर ने कार्यभार ग्रहण किया।
हिंगोनिया|स्थानीयग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच दीपाराम ढाका ने कार्यभार संभाला। छीतर मल भूरोदिया, पंचायत समिति सदस्य रश्मि कंवर, उपसरपंच रामकरण कुमावत, वार्डपंच रामबाबू गुप्ता, इब्राहीम खां पठान, लाली देवी, सीताराम, मुकेश आसीवाल, रतन कंवर, उषा देवी, रामदेव कुमावत, सिणगारी देवी, आशा देवी, मालीराम कुमावत, संतोष देवी आदि का पंचायत भवन में सम्मान किया गया। सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर स्वच्छता पर्यावरण का संदेश दिया। सचिव मातादीन पारीक, मुंशीचंद जैन, रामलाल शर्मा, अर्दली खां पठान, गोविंद सिंह आदि मौजूद थे। उधर, ग्राम पंचायत कुडिय़ों का बास में नवनिर्वाचित सरपंच कमला ऐचरा ने पदभार ग्रहण किया। पंचायत समिति सदस्य रश्मि कंवर, दिलीप सिंह, उपसरपंच नारायण सिंह, महेश ऐचरा, सचिव अशोक कुमावत, वार्डपंच आदि मौजूद थे। दूसरी ओर जोरपुरा-सुंदरियावास ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच नंदलाल घासल ने गणेश पूजन कर पंचायत भवन में सरपंच का कार्यभार संभाला। शांति देवी मीणा, उपसरपंच मदन लाल शर्मा, वार्डपंच रामेश्वरी देवी, गुल्ला राम, प्रभुदयाल डिसानिया, मीना, फूली देवी, कमली देवी, कमला देवी सैन, अशोक शर्मा, सीतादेवी, भंवर लाल मीणा आदि का सम्मान किया गया। सचिव हरिओम, सहायक सचिव मुंशीराम जाट, लालाराम पंचोली, अर्जुन मीणा, हनुमान सहाय शर्मा, लक्ष्मीनारायण भगत, रामनारायण शर्मा आदि मौजूद थे।
हस्तेड़ा|स्थानीयग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच एवं वार्डपंचों ने पदभार ग्रहण किया। नवनिर्वाचित सरपंच नुज्जत खातून ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के सभी गांवों में विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाएगी। नवनिर्वाचित गोविन्दगढ़ प्रधान लालचन्द सेरावत का साफा माला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाएगी। पूर्व मंत्री रामेश्वर दयाल यादव, कजोड़ मल यादव, वंदना यादव, सुरेश विजयवर्गीय, उपसरपंच गोपाल लाल यादव, साजिद पठान, गोगराज देवंदा, मखमूदीन लुहार, निजाम कुरैशी, महादेव चौधरी, घीसा लाल, सोनू, बनवारी डागर, राजेश, उमरदीन मनियार आदि मौजूद थे। इसी प्रकार ग्राम आलीसर में पंचायत भवन कार्यालय में नवनिर्वाचित सरपंच बाबूलाल जड़वाल वार्डपंचों ने अपना पदभार ग्रहण किया। ग्रामीणों ने सरपंच, वार्डपंचों का स्वागत किया। आलीसर सरपंच बाबूलाल जड़वाल ने कहा कि गांव में सफाई, रोशनी, पानी विकास कार्यों के साथ ही आवारा गायों के लिए गोशाला बनवाने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने का लक्ष्य रहेगा।
फागी|ग्रामपंचायत में शुभ मुहूर्त में सरपंच सुप्रिया चौधरी ने सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। उपसरपंच रमाकांत शर्मा सहित 23 वार्ड पंचों का स्वागत किया गया। सरपंच चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का बिना भेदभाव के विकास करवाना ही मुख्य ध्येय होगा। इसके बाद सरपंच सहित संपूर्ण कोरम ने कस्बे के मुख्य बस स्टैण्ड पर झाडू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की। वार्ड पंच गीता पारीक, रंगलाल गुर्जर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इसी प्रकार किशोरपुरा पंचायत में सरपंच राजेन्द्रसिंह ने सरपंच का पदभार ग्रहण किया। मण्डोर सरपंच रामराय बैरवा, परवण सरपंच अनीता कंवर, डाबिच सरपंच रामगोपाल माली, पहाडिय़ा सरपंच गुलाब देवी, हरसूलिया सरपंच मदनलाल राजवंशी ने पदभार ग्रहण किया।
जाहोता|ग्रामनांगल सिरस में सरपंच मन्नालाल मंडोलिया ने सरपंच का पदभार ग्रहण किया। रामपुरा डाबड़ी में सरपंच मालीराम शर्मा ने चार्ज लिया। पंचायत परिसर में मौजूद वार्डपंचों को नायब तहसीलदार मालीराम पालावात, सचिव शशि शर्मा ने शपथ दिलवाई। नांगल पुरोहितान में सरपंच सुनीता गुर्जर ने चार्ज लिया। चौथी बार सरपंच बने पं.गिरधारी लाल शर्मा ने पंचायत सचिव नवरतन भातरा से चार्ज लेकर सरपंच पद ग्रहण किया।
इटावाभोपजी| ग्रामपंचायत नांगल को जू में नवनिर्वाचित सरपंच मीरादेवी यादव ने कार्यभार ग्रहण किया। ग्राम पंचायत अमरपुरा में सचिव रामपाल सैनी ने निर्वाचित सरपंच मीरा देवी को पद ग्रहण करवाया। दोनों ग्राम पंचायतों में सभी उपसरपंच वार्ड पंचों सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
गोविंदगढ़. लोहरवाड़ामें पूर्व सरपंच मुन्नीदेवी अग्रवाल सम्मान किया गया।
इटावा भोपजी. सरपंचमीरा देवी यादव ने पदभार ग्रहण किया।
भैंसावा. पदभारसमारोह को संबोधित करते पूर्व सांसद हरिसिंह।
हस्तेड़ा. चार्जलेती सरपंच नुज्जत खातून।
गोविदगढ़. लोहरवाड़ामें कार्यभार संभालते सरपंच जगदीश यादव।
बोराज. घूंघटमें कार्यभार ग्रहण करती झरना सरपंच गंगा देवी।