शिक्षा पर जोर
फागी| चित्तौड़ापंचायत के ग्राम श्री राजपुरा में गुरु महाराज के मन्दिर परिसर में रविवार को फागी, सांगानेर चाकसू तहसील के जाट समाज की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सांगानेर पूर्व प्रधान लक्ष्मण हरितवाल ने की। पूर्व प्रधान हरितवाल ने कहा कि समाज को संगठित करने में समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग जरूरी है। बैठक में समाज के फैली कुरीतियां, दहेज प्रथा, मृत्यु भोज सहित अनेक कुरीतियों को दूर करने पर चर्चा करते हुए समाज के सभी पंच पटेलों ने जाजम पर संकल्प लिया।