सफाई के लिए जनता खुद सड़कों पर
कस्बेसहित आसपास के क्षेत्र में रविवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत विभिन्न संस्थाओं में जन प्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ सफाई की। कस्बे में स्वच्छ भारत अभियान के तहत नायब तहसीलदार मक्खन लाल मीणा के नेतृत्व में ईओ रमाकांत अग्रवाल, विजय चौहान, रामबाबू छीपा, भवानी शंकर बोहरा, मुकेश मेहता, लालाराम भैंरू राम आदि उपस्थित हुए। जगह-जगह रविवार को स्वच्छता जागरूकता अभियान रथ पहुंचा तथा लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया।
जालसू|कस्बेमें स्वच्छ भारत सप्ताह के अंतर्गत सरपंच रमेश यादव ने सड़क सहित आसपास के क्षेत्र में झाडू लगाकर सफाई की। व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, सत्यनारायण शर्मा, हरसहाय, रतन लाल सैन, गोगराज आिद उपस्थित थे। ग्राम रायथल ग्राम देवगुढ़ा में सफाई की गई।
सावरदा|पंचायतसमिति सदस्य छीतर मल खुरडिया, जगदीश शर्मा, रामचरण रणवां, रूपनारायण चौधरी, मोहन कुमावत आदि ने सदर बाजार, बस स्टैंड, राउमािव में सफाई की।
भैंसावा. रामावि में कार्यवाहक प्रधानाचार्य मदनलाल बुनकर राजकीय बालिका प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक सूरजप्रकाश आसीवाल, रामावि में कार्यवाहक प्रधानाध्यापक बाबूलाल मीणा के सानिध्य में अध्यापकों ने कार्यालय, पानी की टंकी, शौचालय, पुस्तकालय परीक्षा कक्ष सहित अन्य जगहों पर सफाई की।
हिरनोदा|ग्रामपंचायत कार्यालय से लेकर राजीव गांधी सेवा केंद्र तक बनी सीसी सड़क, राबावि के सामने रा.मा.वि. के सामने सरपंच बबीता नेटवाल, एसडीआई रमेश कुमार, ग्राम सचिव जगदीश चौधरी, वार्डपंच सरजू देवी सैन, नानूराम काटवा, गणेश गंडास, रोजगार सहायक हनुमान सारस्वत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ भारत अभियान सप्ताह के तहत सफाई कर ग्रामीणों को सफाई करने के लिए प्रेरित किया।
मौजमाबाद|ग्रामपंचायतों पर पंचों-सरपंचों एवं अधिकारियों ने हाथ में झाडू थामकर स्वच्छ भारत अभियान में श्रमदान करके अपनी भागीदारी निभाई। ग्राम पंचायत धमाणा में सरपंच रामनारायण चौधरी, ग्राम पंचायत सावलीं में सरपंच गेंद कंवर, ग्राम पंचायत रसीली में सरपंच छोटी देवी चौधरी, ग्राम पंचायत गंगाती कलां में सरपंच सौभाग देवी तथा ग्राम पंचायत झाग में सरपंच अर्जुनलाल चौधरी ने मय वार्ड पंचों, आंगन-बाडी कार्यकर्ताओं तथा सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थान के शिक्षकों ने झाडू लगाकर अभियान की शुरूआत की। अतिरिक्त मुख्