पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्मी की सूचना देने पर 1 लाख का इनाम

दुष्कर्मी की सूचना देने पर 1 लाख का इनाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर | दूदू/जयपुर

मौजमाबादमें फागी दूदू रोड पर रविवार देर रात विदेशी पर्यटक से दुष्कर्म कर फरार हुए मुख्य आरोपी अजीत सिंह उर्फ जीतराम चौधरी को पुलिस तीन दिन बाद भी पकड़ नहीं सकी। बुधवार को डीजीपी ओमेंद्र भारद्वाज ने अजीत की सूचना देने वाले या उसे पकड़वाने में सहयोग करने पर एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा की। उसकी बाइक जयपुर में एक दोस्त के पास से जब्त कर ली गई है। वारदात के बाद अजीत सिंह के सात साथियों को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया था। जिन्हें बुधवार को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार दुष्कर्म का मुख्य आरोपी अजीत सिंह उर्फ जीतराम दूदू तहसील में गांव तुंबीपुरा स्थित बोहरों का दंड का रहने वाला था। वह आठ फरवरी को जलमहल घूमने गई एक जापानी पर्यटक से दूदू फागी रोड पर दुष्कर्म किया। फिर उसे साथियों की मदद से मौजमाबाद गांव ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। एएसपी कल्याणमल मीना के अनुसार जांच में पता चला कि मौजमाबाद, दूदू निवासी वाहिद नागौरी (22), उसके भाई अबरार नागौरी (24), चौरू, फागी निवासी शिवराज जाट (33), राजवीर सिंह (23), रविंद्रसिंह (20), खुडियाला, दूदू के रामवीर जाट (26) चंपानगर, गुर्जर की थड़ी के धर्मवीर जाट (21) ने मुख्य आरोपी अजीत को दुष्कर्म के बाद भगाने साक्ष्य मिटाने में सहयोग किया था। वाहिद ने अजीत के गांव में रुकने की व्यवस्था की थी।

दूदू. पुलिसने जापानी युवती से दुष्कर्म के मामले मेें मुख्य आरोपी को भगाने में मदद करने वाले उसके सात आरोपी साथियों को गिरफ्तार किया।