पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मातमी धुनों के साथ निकाले ताजिए

मातमी धुनों के साथ निकाले ताजिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दरगाहहजरत अली के गद्दीनशीन इकबाल भाई मुल्तानी के नेतृत्व में कस्बे में रविवार को मातमी धुनों के साथ 40वें के ताजिए निकाले गए। ताजिया संयोजक इकबाल भाई ने बताया कि इस अवसर पर स्वच्छ भारत स्वच्छ राजस्थान, दहेज मांगने वाले को बेटी नहीं देने तथा महिला शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश भी इन ताजियों के माध्यम से लोगों को दिया गया। ताजिए तहसील चौराहा, मुख्य बाजार, गोदामों में से गुजरते हुए करबला पहुंचे। जहां गमगीन माहौल में उन्हें दफनाया गया। इस दौरान पहलवानों की ओर से करतबबाजी भी दिखाई गई।

फागी| कस्बेसहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने मोहर्रम का त्योहार मनाया गया। कस्बे के इमाम चौक में मुस्लिम भाइयों ने ढोल ताशों, अखाड़ा कलाबाजी का प्रदर्शन करते हुए दोपहर दो बजे मातमी धुनों के साथ ताजिए निकाले। जुलूस के रूप में रवाना हुए ताजियों को शाम को कर्बला में सुपुर्दे खाक किया गया। जुलूस में मुस्लिम भाइयों के साथ-साथ हिन्दू भाइयों ने भी ढोल ताशों को बजाकर एकता का परिचय दिया। जुलूस में भाग लेने वाले लोगों का जगह-जगह भामाशाह द्वारा शरबत पिलाकर स्वागत किया गया। जुलूस के दौरान पुलिस की माकूल व्यवस्था थी।

चाकसू. मुख्यबाजार में रविवार को मातमी धुनों के साथ ताजिए िनकाले गए।

फागी. मुख्यबाजार में ताजियों के जुलूस में ढोल ताशे बजाते हुए।