पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फागी | कस्बेके डाक बंगले में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं

फागी | कस्बेके डाक बंगले में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फागी | कस्बेके डाक बंगले में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संजय गांधी की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने संजय के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर पुष्पांजलि दी तथा इनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर चलकर देश के विकास के लिए काम करने पर जोर दिया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में सीताराम पारीक, ओमप्रकाश खवास, बोदूराम केरियां, बजरंग लाल जाट, रजाक शेख, रामजस प्रधान, केदार प्रधान, भगवान खवास, बाबू कुरैशी, गुड्डू लाहोरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

4.61लाख से बनेगी सड़कें

बिचून | दूदूविधायक डॉ. प्रेमचंद बैरवा की अनुशंसा पर जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से ग्राम पंचायत गाड़ोता महलां क्षेत्र के गांवों में विभिन्न स्थानों पर सड़क निर्माण कार्यों के लिए 4 करोड़ 61 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

कांग्रेसियों ने मनाई संजय गांधी की जयंती