पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, एक की मौत

खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकसू| निमोडिय़ामोड़ पर खड़े ट्रक से एक बाइक जा भिड़ी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। थानाधिकारी हेमराज ने बताया कि राजाराम गुर्जर (44) निवासी हिंगोनिया टोंक बाइक से कजोड़ (44) के साथ जयपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में निमोडिय़ा मोड़ पर बाई पास पर खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल जयपुर लेकर रवाना हुई मगर रास्ते में ही राजाराम ने दम तोड़ दिया जबकि कजोड़ का इलाज जारी है।

जीपने पिकअप को टक्कर मारी (सिंवार) : ग्रामनांगल लाड़ी में पूना ना रोड पर एक अनियंत्रित जीप ने रेनवाल जाने वाली पिकअप को टक्कर मार दी जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शी जगदीश बागड़ा ने बताया कि ग्राम सरना चौड़ से रंग पेंट का सामान भरकर रेनवाल की ओर जा रही पिकअप को सामने से रही अनियंत्रित जीप ने टक्कर मार दी।

हत्याके मामले में एक को जेसी (फागी ग्रामीण) : ग्रामरेनवाल मांजी में आपसी कहासुनी धक्का मुक्की के बाद एक जने की अचानक मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेसी भेज दिया। रविवार देर रात रेनवाल मांजी निवासी गोपाल लाल शर्मा से कस्बा वासी फूलचंद की जुआ खेलने को लेकर कहासुनी आपस में धक्का मुक्की हो गई थी। कुछ देर बाद गोपाल की अचानक छाती में दर्द होने से मौत हो गई थी। इस मामले में फागी पुलिस ने फूलचंद को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया।