- Hindi News
- पालीथिन थैलियों के उपयोग से गाय बन रही है काल का ग्राम
पालीथिन थैलियों के उपयोग से गाय बन रही है काल का ग्राम
फागी | क्षेत्रमें इन दिनों पोलिथीन थैलियों में राशन सामग्री बेची जा रही है। स्थानीय प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदार खाद्य वस्तुएं इन थैलियों में पैक करके दे रहे हैं। प्रतिबंध के बाद भी एेसा कर रहे हैं। दुकानदार और होटल ढाबे वाले इन थैलियों को खुले में फेंक देते हैं। इनमें थोड़ी बहुत खाद्य सामग्री होने से गायें इन्हें खा जाती हैं, जिससे कुछ समय बाद उनकी असहनीय पीड़ा के बाद मृत्यु हो जाती है। इन्हें नालियों में फेेंकने से नालियां अवरुद्ध हो रही हैं। गांवों में भी दुकानदार इन थैलियों का उपयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन भेजकर इन थैलियों पर रोक लगाने का मांग की है।