पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फागी के गांवों में 15 से 18 घंटे बिजली कटौती

फागी के गांवों में 15 से 18 घंटे बिजली कटौती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लघु कुटीर उद्योग धंधे प्रभावित

भास्करन्यूज | फागी

इनदिनों ग्रामीण क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती से गांवों में लघु एवं कुटीर उद्योग धंधे चौपट हो रहे हैं। बिजली सुधार कार्य के नाम पर गांवों में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। वहीं किसानों को सिंचाई के लिए बिजली का इंतजार करना पड़ता है।

गांवों में 15 से 18 घंटों की कटौती कर अलग-अलग समय पर प्रतिदिन मात्र 6 से 8 घंटे तक ही बिजली दी जा रही है। घंटों बिजली कटौती से लघु तथा कुटीर उद्योग, आटा चक्की, वेल्डिंग सहित अन्य उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। ग्र्रामीणों को अपने कार्य के लिए घंटों बिजली का इंतजार करना पड़ता है तथा आवश्यक कार्य, घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। यही नहीं, कृषि कार्य के लिए भी पर्याप्त बिजली किसानों को नहीं मिलने से फसलें सूख रही हैं। लोगों का कहना है कि बिजली समस्या के बारे में जनप्रतिनिधयों अधिकारियों को भी अवगत करा दिया। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, जिससे लोगों में रोष बना हुआ है। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।

बार-बारहोती है ट्रिपिंग

हस्तेड़ा |क्षेत्र मेंबिजली सप्लाई की अघोषित कटौती की जाने से किसानों अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि जहां बार-बार अघोषित कटौती की जाती है, वहीं जो बिजली सप्लाई मिल रही है, उसमें में बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।