पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रह्मकुमारियों ने निकाली शोभायात्रा

ब्रह्मकुमारियों ने निकाली शोभायात्रा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र के सान्निध्य में केंद्र से लेकर बालाजी मंदिर, जैन मंदिर, खातियों का मोहल्ला, स्टेशन रोड, गोविंददेव मंदिर से मीणा मोहल्ले तक कलश यात्रा ईश्वरीय झांकियों के जूलूस निकाले गए।

रीना बहन प्रेम दीदी ने कहा कि ईश्वर की शरण में जाने से राजयोग प्राप्त होगा। इसके लिए परमपिता त्रिमूर्ति शिव, परम प्रजापिता ब्रह्मा के माध्यम से भक्ति की जाए तो जन्म-जन्मांतर की भक्ति का फल मिलेगा। ईश्वर हमारे माता-पिता है। हमें उनकी शरण में सदैव रहना चाहिए। ग्रामीण अपनी सच्चाई, सादगी मेहनत के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब समय के साथ दुर्गणों का आविर्भाव होने लगा है। ऐसे में अपने जीवन को सफल बनाने के लिए अपनी पहचान को नहीं छोड़ें।

कथामें उमड़े श्रद्धालु

किशनगढ़-रेनवाल| शहरके मां देवी के मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा में रविवार को भगवान श्रीकृष्ण के अवतार का प्रसंग सुनाया गया। इस दौरान श्रीकृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई। कथा वाचक बिहारी शरण शास्त्री ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है, भगवान अलग-अलग रूप में अवतार लेकर पाप का नाश करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने भी दुष्ट कंस का वध किया था। संगीतमय भागवत कथा सुनने के लिए आसपास के काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

शिवजयंती मनाई

फागी| कस्बेमें जैन मोहल्ले में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को थाना प्रभारी श्रीमोहन मीणा के मुख्य आतिथ्य में शिव जयंती मनाई गई। पुलिस निरीक्षक श्रीमोहन मीणा ने ध्वजारोहण किया तथा केक काट कर भगवान शिव की जयंती मनाई। अध्यक्षता सरपंच सुप्रिया चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि डाॅ. आरसी शर्मा थे। दीदी जीत ने बताया कि भगवान शिव के कई रूप हैं तथा निराकार हैं। इस मौके पर कस्बे सहित चकवाडा़, चौरू, निमेड़ा, माधेराजपुरा समेत कई गांवों से महिलाएं शामिल हुईं।

गोविदगढ़. कस्बेके स्टेशन रोड से प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय िवद्यालय की ओर से निकाली गई शोभायात्रा।

फागी. भगवानिशव की जयंती के अवसर पर उपस्थित महिलाएं।