कीचड़ बनी मुसीबत
ग्रामगोपालपुरा से पीपला जाने वाली सड़क पर फैले कीचड़ से ग्रामीण को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर पानी के निकासी के अभाव में गंदा पानी भरा रहता है। इससे सड़क के दोनों तरफ निवास कर रहे लोगों का रहना दूभर हो रहा है।
ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत की बैठकों में शिकायत भी की, लेकिन अभी तक गंदे पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। इस सड़क पर वाहन चालक कई बार फिसल कर घायल हो चुके हैं। इस संबंध में सरपंच सीता देवी ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए पंचायत बैठक में प्रस्ताव ले लिया गया। शीघ्र काम चालू किया जाएगा।
मकानसे सामान ले गए
करणसर | कस्बेके एक सूने मकान के नोहरे का दरवाजा तथा उसमें रखा अन्य सामान चोर ले गए। प्रीतम कुमार पाटनी ने बताया कि रतनलाल पाटनी के परिवार के मकान के पास बने नोहरे में चोर दरवाजा उतारकर ले गए तथा नोहरे में रखे लोहे के सरिए आदि ले गए। नोहरे के मालिक दूसरे शहर में रहता है।
फागी. ग्रामगोपालपुरा से पीपला जाने वाली क्षतिग्रस्त रोड पर भरा गंदा पानी।