पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मदर टेरेसा कॉलेज में छात्रवृत्ति के चेक बांटे

मदर टेरेसा कॉलेज में छात्रवृत्ति के चेक बांटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगढ़-रेनवाल| शहरके मदर टेरेसा कॉलेज में छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक बांटे गए। निदेशक रामेश्वर एचरा ने बताया कि मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्राओं को गत वर्ष की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर प्रति छात्रा 15 सौ रुपए के चेक दिए गए हैं। इस मौके पर सह निदेशक पोखरमल एचरा, व्याख्याता राजेन्द्र शर्मा, मुकेश कुमार वर्मा, हीरालाल, मुकेश रोज, बजरंग लाल, हरिसिंह, निशा, ऋतु शर्मा आदि मौजूद थे।

हजयात्रियों का दल रवाना

फागी| ग्राममेंदवास से हज यात्रा में जा रहे हज यात्री इलाही बक्श शेख का ग्राम निमेड़ा पहुंचने पर जन्नत विला में ग्रामीणों ने माला, साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इनके साथ जा रहे अन्य हज यात्रियों का भी स्वागत किया गया। हज यात्री भाई शेख ने कहा कि हज इस्लाम मानने वाले हर सक्षम मर्द औरत पर फर्ज है। उन्होंने हज यात्रा के लिए चयन होने पर अल्लाह का शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम के संयोजक सदीक अहमद शेख ने बताया कि ग्रामीणों ने हज पर जाने वालों से उन्होंने हक की दुआ चाही है तथा ग्रामीणों ने क्षेत्र में अमन चैन भाईचारे की दुआ भी मांगी। अजमेर लोकसभा के महासचिव एडवोकेट मुराद अली शेख, बाबू कुरेशी, मकसूद जारोली, युवा नेता शंकर यादव, जीतराम चौधरी, शंकर बामू, कमलेश कठमाणा, घनश्याम श्रीमाल, रामराय माली, गिर्राज चौधरी, गोरू सैनी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली।

स्वैच्छिकसेवानिवृत्ति पर विदाई

जमवारामगढ़ | पंचायतसमिति मनरेगा में जेटीए के पद पर कार्यरत 48 वर्षीय जगदीश वर्मा ने नौकरी छोड़कर निजी व्यवसाय करने का निर्णय िकया है। उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर मनरेगा कर्मियों ने मंगलवार को आनंद आश्रम रामगढ़ बांध पर विदाई समारोह किया। जगदीश वर्मा ने कहा कि वे 22 वर्षों से मानदेय पर सरकारी सेवा में रहे हैं। उन्होंने मनरेगा सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं में तकनीकी पद पर रहकर कार्य किया। विदाई समारोह में एसडीएम बीके तिवाड़ी, विकास अधिकारी अनुपमा सक्सेना, ग्राम सचिव मनरेगा कर्मी शामिल हुए।