- Hindi News
- उपप्रधान चुनाव में निर्दलीय ने भाजपा को किया सपोर्ट
उपप्रधान चुनाव में निर्दलीय ने भाजपा को किया सपोर्ट
सांगानेरपंचायत समिति के 7 फरवरी को हुए प्रधान के चुनाव में क्रॉस वोटिंग होने से कांग्रेस को 1 मत ज्यादा मिला था। वहीं 8 फरवरी को हुए उप प्रधान के चुनाव में निर्दलीय विजयी प्रत्याशी ने भाजपा का सपोर्ट किया।
सांगानेर पंचायत समिति के चुनावों में कांग्रेस को 15 सीटों में से 9 कांग्रेस को, भाजपा को 5 तथा निर्दलीय को 1 सीट मिली थी। प्रधान के चुनावों में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग से एक मत ज्यादा मिला। इससे कांग्रेस की 9 सीटों से बढ़कर 10 हो गईं तथा भाजपा के पास 5 सीटेंं रही। निर्दलीय विजेता प्रत्याशी का कहना है कि उन्होंने प्रधान के चुनाव में भाजपा को ही सपोर्ट किया था। इधर रविवार को हुए उप प्रधान के चुनाव में कांग्रेस के पास पहले मिली 9 सीटे ही थी, जबकि भाजपा की 5 सीटों से बढ़कर 6 हो गई। यहां भी निर्दलीय विजेता प्रत्याशी ने भाजपा को ही सपोर्ट किया है। सांगानेर पंचायत समिति में प्रधानों के चुनाव में कांग्रेस के पास बढ़ी एक सीट का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि यह बढ़ा हुआ एक मत क्रॉस वोटिंग का था या फिर निर्दलीय प्रत्याशी का था।
कांग्रेसमें क्रॉस वोटिंग एवं बागी
चाकसू | यहांकांग्रेस ने पंचायत समिति में स्पष्ट बहुमत हासिल किया। इसके बावजूद प्रधान के चुनाव में उसके एक सदस्य ने क्रॉस वोट डाला। उप प्रधान चुनाव में तो कांग्रेस पूरी तरह बिखरी नजर आई। पंचायत समिति चुनाव में बहुमत के बावजूद भाजपा का उपप्रधान बना। चुनाव परिणामों में कुल 19 में से 12 पर कांग्रेस तथा 7 सीटों पर भाजपा विजयी रही थी। प्रधान के चुनाव में कांग्रेस को 11 तथा भाजपा को 8 मत मिले। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस के एक सदस्य ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया था। कांग्रेस ने बबली चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया। इसके अलावा दो कांग्रेस सदस्य रामवतार एवं सीताराम ने बागी होकर चुनाव लड़ा। इसके परिणाम स्वरूप कांग्रेस के प्रत्याशी को 6 तथा बागी सदस्य रामवतार को 6 मत मिले। वहीं भाजपा के 7 सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी आशीष बागड़ी को अपना मत दिया। इस प्रकार कांग्रेस की फूट का फायदा भाजपा को मिला और भाजपा का उपप्रधान बना।
भाजपाके प्रधान को मिले 14 वोट
सांभरलेक | उपप्रधान के चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस के प्रत्याशी श्रवण लाल को प्रधान चुनाव से एक वोट कम मिलना चर्चा का विषय रहा। शनिवार को हुए प्रधान के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आशा देवी को 11 वोट मिले थे तथा रविवार को हुए उप प्रधान चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रवण लाल को 10 वोट ही मिले। सांभर पंचायत समिति में कुल 25 पंचायत समिति सदस्यों के वोट हैं। इसमें 12 सदस्य भाजपा के तथा 9 सदस्य कांग्रेस के तथा 4 निर्दलीय सदस्य चुनाव में विजयी रहे थे। प्रधान के चुनाव में दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा को तथा दो प्रत्याशियों ने कांग्रेस को समर्थन कर वोट दिए। इस प्रकार प्रधान के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बबली कंवर को 14 तथा कांग्रेस प्रत्याशी आशा देवी को 11 वोट मिले। इससे भाजपा को 3 वोट अधिक मिले और प्रधान की सीट पर विजयी रही। दूसरे दिन रविवार को उप प्रधान के चुनाव में एक वोट की क्रॉसिंग वोटिंग होने से भाजपा की जीत का अंतर बढ़ गया। उप प्रधान के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रामस्वरूप यादव को प्रधान से एक वोट अधिक मिला। क्रॉस वोटिंग होने से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप यादव को 15 वोट मिले। क्रॉस वोटिंग में कांग्रेस को एक वोट का नुकसान उठाना पड़ा है।
भाजपाने किया एक क्रॉस वोट
फागी | प्रधानके चुनाव में 21 पंचायत समिति सदस्यों में से कांग्रेस पार्टी के 12 प्रत्याशी जीते थे, जबकि भाजपा को 9 प्रत्याशी ही जीते थे। शनिवार को हुए प्रधान के चुनाव में भाजपा की ओर से क्रॉस वोटिंग के आधार पर एक मत अधिक प्राप्त कर लिया, लेकिन कांग्रेस के पास फिर भी 11 मत रह गए और प्रधान की सीट पर आसानी से कब्जा कर लिया। इस प्रकार भाजपा के पास एक वोट बढ़कर 10 पर ही पहुंच पाए। रविवार को हुए उप प्रधान के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विशन सिंह को कांग्रेस पार्टी से जीते 12 वोट तो मिल ही गए, लेकिन एक वोट भाजपा सदस्य के हुए क्रॉस वोट का भी फायदा मिल गया। इस प्रकार कांग्रेस को कुल 13 वोट मिले और भाजपा को 8 वोटों पर ही सिमटना पड़ा।
इटावा भोपजी. पंचायतीराजचुनाव के तहत चुने गए जनप्रतिनिधियों ने कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। गांव की सरकार में महिला जनप्रतिनिधियों ने घूंघट की होट में कार्यभार संभाला। ग्राम नांगल भरड़ा में महिला सरपंच महिला वार्डपंचों ने घूंघट निकालकर ही पदभार ग्रहण किया।