पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास में कमी नहीं रहेगी

विकास में कमी नहीं रहेगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माधोराजपुरा फागीपंचायत समिति के वार्ड 13 माधोराजपुरा से भाजपा से विजयी उम्मीदवार भुवनेश्वरी र|ावत ने मंगलवार को कस्बे में खेड़ा बालाजी के ढोक लगाकर पंचायत भवन के बाहर जनसमूह से कहा कि क्षेत्र में विकास की कमी नहीं रहेगी। आपका ऋण सदैव रहेगा और वे हरसंभव आपके विश्वास को बनाए रखेंगी। इस मौके पर माधोराजपुरा नवनिर्वाचित सरपंच भागचंद कासलीवाल ने भुवनेश्वरी को शाॅल ओढ़ाकर एवं भामाशाह नवल सिंह र|ावत को साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। र|ावत ने कहा कि कोई भी आर्थिक परिस्थितियों के कारण बच्चों की पढ़ाई को नहीं रोके। ऐसे बच्चों की मदद के लिए वे हमेशा हरसंभव मदद करेंगे। कार्यक्रम को सरपंच भागचंद कासलीवाल ने भी संबोधित किया।

सरपंचने सफाई का लिया जायजा

इटावाभोपजी ग्रामपंचायत तिगरिया में नवनिर्वाचित सरपंच अनीता यादव ने सोमवार को ग्रामीणों की मांग पर गांव की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और तीन सदस्यीय टीम बना कर सफाई व्यवस्था करवाने के लिए ग्रामीणों को आश्वस्त किया।

काचरोदामें सफाई अभियान शुरू

फुलेराग्रामपंचायत काचरोदा के पंचायत भवन पर मंगलवार को सरपंच भंवर लाल कुमावत की अध्यक्षता में सफाई अभियान की शुरुआत की गई। उपसरपंच महेंद्र कुमावत नवनिर्वाचित पंचों ने पंचायत भवन मार्गों पर झाडू लगाई साफ सफाई की। सरपंच कुमावत ने बताया कि अभियान के तहत धार्मिक स्थल अखाड़ा, खाटूश्याम मंदिर, श्मशान विभिन्न मार्गों पर सफाई कार्य किया गया।

नहींमिल रही है रसोई गैस

हस्तेड़ाक्षेत्रमें गोविन्दगढ़ एचपी गैस एजेंसी की ओर से समय पर रसोई गैस सिलेंडरों की सप्लाई नहीं करने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस एजेंसी ने एक माह पूर्व में सिलेंडरों की सप्लाई की थी, उसके बाद सप्लाई नहीं की गई।