पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अबूझ सावे पर चौमू की सड़कें जाम

अबूझ सावे पर चौमू की सड़कें जाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौमू| जहांएक ओर शहर ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को बसंत पंचमी के अबूझ सावे पर शादियों की धूम रही। वहीं शादियों में निजी वाहनों के बुक हो जाने के कारण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि अबूझ सावे पर ग्रामीण क्षेत्र में ही शादियों की अधिकता रहती है, लेकिन इस बार शहर में भी शादियों की धूम रही। इस कारण वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित कराने वाले पंडित भी अलग-लग शिफ्ट में शादियां बुक कर रखी थी। घोड़ी, बैंड बाजे वालों की हालत भी कुछ इस प्रकार की ही बनी हुई थी। शहर के अधिकांश रास्तों में बारातें निकल रही थी। इस कारण कई स्थानों पर यातायात भी प्र्रभावित हो रहा था। पं. रामबाबू शास्त्री ने बताया कि बसंत पंचमी का मुहूर्त पंचाग में प्रमाणित नहीं होने के बावजूद भी विवाह, नवीन गृह आरंभ गृह प्रवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ शास्त्र संमत माना गया है।

फागीकस्बेके चारभूजा मंदिर, लक्ष्मीनाथ मंदिर, बोरडी बालाजी धाम, खेडापति हनुमान सहित आसपास के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई तथा हवन पूजन, धूप ध्यान का कार्यक्रम, शादी विवाह नूतन ग्रह प्रवेश के कार्यक्रम भी सम्पन हुए। कस्बे से दूदू, चाकसू, बिसालु, समेलिया, बगरू सहित अन्य मार्गों की बसें बारातों में बुक हो जाने से नहीं पाई। जिससे दिन भर रूट खाली नजर आया। रोडवेज बसों की हालात यह थे कि भोजपुरा, निमेडा, हरसुलिया, रेनवाल के बस स्टैंड पर नहीं रुकी। जिससे यात्री बसों के इंतजार में बैठे रहे तथा बार बार बसों के आगे हाथ फैलाकर रोकने की गुहार करते हुए नजर आए, लेकिन चालक, परिचालक साधारण बसों को भी एक्सप्रेस बताते हुए बस स्टैंड पर नहीं रोकने का संकेत देकर तेज गति से भगा ले जा रहे थे।

मंडाभीमसिंह दिनभरबैंड बाजों के साथ डीजे पर लोग नाचते हुए नजर आए।

बधाल/हस्तेड़ाशादियोंकी अधिकता के कारण क्षेत्र में विभिन्न रूटों पर चलने वाले निजी वाहन पहले से ही बुक हो चुके थे। इसलिए इन रूटों पर आने जाने वाले यात्रियों को कई घंटों तक वाहनों का इंतजार करना पड़ा। जैसे ही कोई वाहन आता तो यात्री उसमें बैठने के लिए दौड़े पड़ते। यात्रियों की अधिकता को देखते हुए वाहनों चालकों ने भी मनमर्जी का किराया यात्रियों से वसूल किया।

फागी. सामूहिकविवाह सम्मेलन के दौरान फेरों में बैठे वर वधू।

चौमू. शहरके ब्यूटी पार्लर में सजती दुल्हनें।

खबरें और भी हैं...